,

शराब के नशे में सड़क पर उत्पात मचा रहे तीन युवक हिरासत में

By: Naveen Joshi

On: Thursday, December 11, 2025 11:27 PM

Google News
Follow Us
------

 

 

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। ,कोतवाली डालनवाला को सूचना मिली कि आराघर क्षेत्र में कुछ व्यक्ति शराब के नशे में सड़क पर उत्पात मचा रहे हैं। सूचना मिलते ही चौकी आराघर से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर तीन युवक—1. अमित, पुत्र रघुवीर, निवासी कुबडू, तहसील घनौर, जिला सोनीपत (हरियाणा), 2. मोनू, पुत्र अशोक, निवासी किलाई, पोस्ट रोहतक, जिला रोहतक (हरियाणा), 3. मोहित, पुत्र जगबीर सिंह, निवासी कुबडू, तहसील घनौर, जिला सोनीपत (हरियाणा)

को शराब के नशे में हुड़दंग करते पाया गया। पुलिस ने तीनों को मौके से हिरासत में लेकर थाने लाकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई।

देहरादून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासनहीनता और शांति भंग करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment