Advertisement

,

टुवर्ड्स ह्यूमैनिटी के युवाओं ने जिला चिकित्सालय में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, December 23, 2025 6:28 AM

Google News
Follow Us
------

 

देहरादून/चमोली (प्रदीप लखेड़ा)।, टुवर्ड्स ह्यूमैनिटी से जुड़े युवाओं ने अपनी प्रकृति अभियान के अंतर्गत रविवार को जिला चिकित्सालय गोपेश्वर परिसर में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान युवाओं की टीम ने लगभग तीन कुंतल कूड़ा एकत्र कर उसका विधिवत निस्तारण कराया।

गौरतलब है कि चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में छात्रों की एक सक्रिय टीम पिछले 11 महीनों से प्रत्येक रविवार को नगर के विभिन्न वार्डों, सार्वजनिक स्थलों एवं मंदिर परिसरों में निरंतर स्वच्छता अभियान चला रही है। इसी क्रम में इस रविवार जिला चिकित्सालय परिसर को स्वच्छ बनाने हेतु छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

टुवर्ड्स ह्यूमैनिटी की टीम ने अस्पताल परिसर में फैली गंदगी को साफ कर तीन कुंतल से अधिक कूड़ा एकत्र किया, जिसे निस्तारण के लिए नगर पालिका गोपेश्वर को सौंपा गया। इस अवसर पर युवाओं ने अधिकारियों, कर्मचारियों तथा आम नागरिकों से स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और प्रकृति को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने में सहयोगी बनने की अपील की।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment