Prabhat Chingari
उत्तराखंड

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानी इलाकों में घना कोहरा

 

देहरादून। उत्तराखंड में आज से मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जबकि मैदानी इलाकों में घने कोहरे का असर देखने को मिल सकता है।

जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली एवं पिथौरागढ़ जनपदों में आज हल्की वर्षा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने की संभावना है।

वहीं हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर सहित प्रदेश के मैदानी जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। सुबह और देर रात के समय दृश्यता कम रहने की आशंका जताई गई है, जिससे यातायात प्रभावित हो सकता है।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने, आवश्यक सावधानी बरतने तथा पर्वतीय मार्गों पर यात्रा करते समय विशेष ध्यान देने की अपील की है।

Related posts

भाकियू एकता शक्ति की मासिक बैठक संपन्न, संगठन का विस्तार कर की मजबूती प्रदान*

prabhatchingari

भकुंट भैरवनाथ जी के कपाट शीतकाल हेतु विधिवत पूजा अर्चना पश्चात बंद हुए

cradmin

राज्यपाल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में किया ध्वजारोहण।*

prabhatchingari

राकेश लिंगवाल बने तीसरी बार व्यापार मंडल गौचर के अध्यक्ष, महामंत्री बने प्रदीप चौहान

cradmin

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी,अभिभावकों की जेब पर भारी ………..

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में रक्तदान शिविर मोदी के जन्मदिन पर 5000 ने पंजीकरण कराया

cradmin

Leave a Comment