देहरादून। सभी श्रद्धालु भक्तों को सादर सूचित किया जाता है कि आगामी 04 जनवरी 2026, दिन रविवार को मानव कल्याण आश्रम, खदरी मोहल्ला में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ माता रानी की चौकी का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
यह पावन कार्यक्रम पूजनीय गुरुदेव महामंडलेश्वर 1008 स्वामी कमलानन्द गिरी जी महाराज की अध्यक्षता तथा स्वामी शुशांतानन्द जी महाराज के पावन सान्निध्य में सम्पन्न होगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 2 बजे ज्योत प्रज्वलन के साथ होगा, जिसके पश्चात दोपहर 2.15 बजे से माता रानी की चौकी आरंभ की जाएगी। चौकी के दौरान भजन-कीर्तन एवं धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से माता रानी की महिमा का गुणगान किया जाएगा।
आयोजकों द्वारा समस्त श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।
कार्यक्रम से संबंधित किसी भी प्रकार के सहयोग अथवा जानकारी के लिए रामू पंडित अथवा आयोजक से संपर्क किया जा सकता है।





