Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

मानव कल्याण आश्रम में 04 जनवरी को सजेगी माता रानी की चौकी

 

देहरादून। सभी श्रद्धालु भक्तों को सादर सूचित किया जाता है कि आगामी 04 जनवरी 2026, दिन रविवार को मानव कल्याण आश्रम, खदरी मोहल्ला में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ माता रानी की चौकी का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

यह पावन कार्यक्रम पूजनीय गुरुदेव महामंडलेश्वर 1008 स्वामी कमलानन्द गिरी जी महाराज की अध्यक्षता तथा स्वामी शुशांतानन्द जी महाराज के पावन सान्निध्य में सम्पन्न होगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 2 बजे ज्योत प्रज्वलन के साथ होगा, जिसके पश्चात दोपहर 2.15 बजे से माता रानी की चौकी आरंभ की जाएगी। चौकी के दौरान भजन-कीर्तन एवं धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से माता रानी की महिमा का गुणगान किया जाएगा।

आयोजकों द्वारा समस्त श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।

कार्यक्रम से संबंधित किसी भी प्रकार के सहयोग अथवा जानकारी के लिए  रामू पंडित  अथवा आयोजक से संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

जन्म से पूर्व लिंग परीक्षण और कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में एनपीटीईएल अवेयरनेस वर्कशॉप

cradmin

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने की चुनाव प्रबंधन समिति घोषित

prabhatchingari

बदरीनाथ यात्रा के साथ चमोली में तीर्थयात्रियों के लिए खुले है ये धार्मिक व पर्यटन स्थल

prabhatchingari

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ़ डिज़ाइन ने भारत का सबसे पहला परफॉर्मिंग आर्ट्स सम्मेलन आयोजित करके कलाकारों प्रोत्साहित किया

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में नर्साें के लिए विशेष ब्लड ट्रांसप्लांट पर कोर्स

cradmin

Leave a Comment