Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैलीधर्म–संस्कृति

आज का राशिफल: धनु को हर कदम सोच-समझकर उठाने की सलाह, कन्या-सिंह रहें शांत

देहरादून।  4 जनवरी 2026 को माघ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। दिन में कई शुभ योग बन रहे हैं, वहीं कुछ राशियों के लिए संयम और सावधानी आवश्यक रहेगी। आइए जानते हैं आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का  राशिफल:- विक्रम संवत्: 2082, शक संवत्: 1947,  अयन: उत्तरायण, ऋतु: शिशिर, मास: माघ, पक्ष: कृष्ण , शुभ चौघड़िया,  चर चौघड़िया प्रातः 8:38 से 9:56 तक रहेगा, इसके बाद लाभ और अमृत चौघड़िया क्रमशः 9:56 से 12:32 तक रहेंगे।, शुभ चौघड़िया दोपहर 1:49 से 3:07 तक रहेगा।, प्रतिपदा तिथि दोपहर 12:30 बजे तक रहेगी, इसके बाद द्वितीया तिथि प्रारम्भ होगी। राहुकाल: प्रातः 9:00 से 10:30 तक,  नक्षत्र: पुनर्वसु (दोपहर 3:11 तक), तत्पश्चात पुष्य, योग: वैधृति (रात्रि 1:47 तक), तत्पश्चात विष्कुम्भ, करण: कौलव (दोपहर 12:30 तक), तत्पश्चात तैतिल, त्रिपुष्कर योग: दोपहर 12:30 से 3:11 तक, रवि पुष्य योग एवं राजयोग: दोपहर 3:11 से सूर्योदय तक, सर्वार्थ सिद्धि योग: दोपहर 3:11 से, चन्द्र स्थिति, चन्द्रमा प्रातः 9:43 तक मिथुन राशि में रहेगा, इसके बाद कर्क राशि में प्रवेश करेगा। ग्रह परिवर्तन, गुरु वक्री पुनर्वसु नक्षत्र चरण-2 में सायं 6:45 बजे प्रवेश प्रातः 9:43 तक जन्मे बच्चों की मिथुन राशि, उसके बाद जन्म लेने वालों की कर्क राशि होगी। दोपहर 3:11 तक पुनर्वसु, इसके बाद पुष्य नक्षत्र रहेगा।नामाक्षर: ह, ही, हु, हे, हो

मिथुन राशि के बच्चे बुद्धिमान, चतुर वक्ता, लेखन-गणित व व्यापार में कुशल होते हैं। कर्क राशि के बच्चे भावुक, रचनात्मक, दयालु, कला-संगीत प्रेमी और संवेदनशील होते हैं।

राशिफल, मेष राशि वाले आज अपनी अंदर की ऊर्जा को जरूरी सही दिशा में लगाएं। वृषभ, वृश्चिक और कुंभ राशि वाले आज पैसों का लेन देन सोच समझकर करें। मकर राशि वाले क्रोध से बचें।

मेष , किसी बात को लेकर कुछ ज्यादा ही इमोशनल रहेंगे। आज किसी के साथ वाद-विवाद में ना उतरें। स्वजनों और दोस्तों के साथ विवाद हो सकता है। आपका मानभंग होने का प्रसंग ना बनें, इसका ध्यान रखें। नए काम की शुरुआत आज ना ही करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय कुछ मामलों में नकारात्मक परिणाम देने वाला बन सकता है, इसलिए धैर्य रखें। बीते समय का परिश्रम आज लाभ देगा। अनावश्यक प्रपंच से दूर रहकर अपने काम पर ध्यान दें।

वृष ,आर्थिक कामों में आज कोई अड़चन आ सकती है। व्यापार में भागीदारी के काम में आपको लाभ मिलेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पूंजी निवेश करने वालों को चाहिए कि वे सावधानीपूर्वक पूंजी निवेश करें। हित के कार्यों में आ रही रुकावट दोपहर बाद दूर हो सकती है। मानसिक और शारीरिक शिथिलता महसूस होगी। वरिष्ठों की सहानुभूति मिलेगी, लेकिन कुछ अपने ही लोग पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। सावधानी से चलें, फिर भी काम बनते जाएंगे।

मिथुन ,  खर्च अधिक न हो, इस पर नियंत्रण रखें। आर्थिक लाभ होगा। हालांकि दोपहर बाद किसी निवेश में ध्यान से पैसा लगाएं। कहीं रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। व्यर्थ बातों में समय गंवाने से बचें। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने में रुकावट महसूस हो सकती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे, लेकिन दैनिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। ज्ञानार्जन का वातावरण बनेगा।

कर्क ,  आय के मुकाबले खर्च अधिक रहेगा। पैसों में फालतू खर्च से बचें। भावनाओं में बहकर फैसले लेने से बचें, तभी दिन सुकून देगा। आंखों में दर्द की समस्या आ सकती है। मानसिक चिंता बनी रहेगी. लोगों से सादगीपूर्ण व्यवहार करें। किसी तरह का कन्फ्यूजन ना हो, इसका ध्यान रखें। किसी से कहा-सुनी से बचें। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और अच्छे समाचार मिल सकते हैं। एकाग्रता बढ़ेगी और लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कामकाज की व्यस्तता से आराम प्रभावित हो सकता है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और मनोकामना पूर्ण होने के योग हैं।

सिंह ,  दूसरों के सहयोग से कार्य पूरे होंगे। आय में वृद्धि होगी तथा धन लाभ होगा। दोपहर के बाद आपकी वाणी और व्यवहार से किसी को परेशानी हो सकती है। वाहन चलाने में सावधानी रखें। मानसिक चिंता बढ़ सकती है। परिजन और संतान के साथ मनमुटाव हो सकता है। जिन्हें आप हितैषी समझते हैं, वही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। दबाव में किया गया लेन-देन नुकसानदेह हो सकता है। समय थोड़ा प्रतिकूल है, इसलिए लापरवाही से बचें।

कन्या ,  उधार दिया धन वापस आ सकता है। परिवार में भी आनंद का वातावरण रहेगा, परंतु दोपहर के बाद स्थितियां बदलेगी। किसी बात की चिंता आपको हो सकती है। संयमित भाषा का प्रयोग करें। कुछ योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। धैर्य रखें, समय अनुकूल होते ही परिणाम मिलेंगे। कर्मप्रधान सोच रखें। शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होंगे। राजकीय कार्यों से लाभ संभव है।

तुला , महत्त्वपूर्ण कार्य समय रहते पूरे कर लें। आय-व्यय संतुलित रहेगा। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी और सहयोग मिलता जाएगा। लेन-देन से जुड़ी समस्याएं सुलझेंगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी नए रिश्ते में आगे बढ़ने की जल्दबाजी आपको नुकसान में डाल सकती है।

वृश्चिक ,  विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद में ना पड़ें। व्यवसाय में परिस्थिति अनुकूल नहीं रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिश्रम से किए गए कार्य लाभ देंगे। व्यापार में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। बुरी संगति से बचें। नौकरी में सावधानी जरूरी है। परिवार का सहयोग मिलेगा, हालांकि संतान पक्ष को लेकर चिंता रह सकती है।

धनु , आपको हर मामले में सावधान होना पड़ेगा। क्रोध करने से हानि होने की आशंका बनी रहेगी। शारीरिक अस्वस्थता रह सकती है। बिजनेस में लोगों का व्यवहार नकारात्मक रहेगा। संतान के विषय में चिंता सताएगी। विरोधियों से सतर्क रहें। महत्वपूर्ण कामों के लिए आज निर्णय न लें। नए काम की शुरुआत आज ना ही करें। नौकरीपेशा लोगों को आज केवल अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। पठन-पाठन में एकाग्रता कमजोर रह सकती है। खान-पान में सावधानी रखें। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा।

मकर , व्यापार और नौकरी में स्थिति मजबूत रहेगी। आलस्य त्यागें। सत्य और स्पष्टता से काम करने पर सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ के योग हैं। बातचीत करते समय क्रोध ना करें। परिवार में सुख-शांति और आनंदपूर्ण वातावरण बना रहेगा। मान-सम्मान मिलने की भी संभावना है। परिवार में मांगलिक कार्य को लेकर चर्चा हो सकती है। समय आपके पक्ष में रहेगा।

कुंभ , चल रहे कार्यों को संभालकर आगे बढ़ाएं। कार्यक्षेत्र में प्रगति में रुकावट महसूस हो सकती है। दबाव में किया गया समझौता नुकसान दे सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए सतर्क रहें। मीन , अधिक इमोशनल होने से बचें। ज्यादा सोच-विचार करने से आप चिंता में रहेंगे। जमीन और मकान संबंधी काम के लिए आज समय अच्छा नहीं है। दोपहर बाद स्थितियां अनुकूल होंगी। महत्त्वपूर्ण कार्य आज ही निपटा लें, बाद में समय व्ययकारी हो सकता है। भाई-बहनों से मतभेद संभव हैं। व्यापार में सफलता मिलेगी। संतोष से काम लेने पर अच्छे परिणाम मिलेंगे।

Related posts

शरद नवरात्रि पर्व विशेष : माँ दुर्गा के नौ रूपों की उपासना का विधान

prabhatchingari

जी. आर. डी. कॉलेज का दो दिवसीय वार्षिक उत्सव अन्तरया 31 मई से शुरू

cradmin

अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर देहरादून में भव्य कार्यक्रम

cradmin

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सम्पूर्ण कैबिनेट के साथ किये रामलला के दर्शन

prabhatchingari

रोडवेज में 162 पदों पर आउटसोर्सिंग से होगी भर्ती

prabhatchingari

पुरोला विधानसभा सीट पर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, महावीर शाह की सक्रियता चर्चा में

cradmin

Leave a Comment