Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को मुख्यमंत्री ने दिलाई शपथ, भवन निर्माण का एलान

 

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब के अपने भवन का वर्षों पुराना सपना अब साकार होने जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की कि प्रेस क्लब के भवन निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा, जिसके लिए मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) को कार्यदायी संस्था बनाया गया है। यह भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एक मॉडल प्रेस क्लब के रूप में विकसित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह घोषणा शुक्रवार को परेड मैदान स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान की। उन्होंने बताया कि प्रेस क्लब भवन निर्माण का प्रस्ताव उन्होंने स्वयं कैबिनेट में रखा था, जिसे कैबिनेट से स्वीकृति मिल चुकी है। मुख्यमंत्री ने इसे पत्रकार हित में लिया गया एक ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों की सुविधाओं, सुरक्षा और कल्याण को लेकर पूर्णतः संवेदनशील है।

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के सशक्त स्तंभ हैं और उत्तरांचल प्रेस क्लब ने सदैव निष्पक्ष, निर्भीक एवं विश्वसनीय पत्रकारिता की मिसाल प्रस्तुत की है। डिजिटल युग में सोशल मीडिया के माध्यम से फैल रही फेक न्यूज और भ्रामक सूचनाओं के बीच पत्रकारों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है। तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता ही समाज को सही दिशा दे सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों की सुरक्षा, स्वास्थ्य बीमा, आवास, आकस्मिक सहायता एवं पेंशन से जुड़े विषयों पर निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री पत्रकार पेंशन योजना के अंतर्गत पत्रकार कल्याण कोष का बजट 5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये किया गया है। साथ ही मीडिया सेंटरों के आधुनिकीकरण एवं प्रेस क्लबों के सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने 2026-27 के सामान्य बजट में मीडिया सेंटरों के लिए विशेष प्रावधान किए जाने की भी घोषणा की।

उत्तरांचल प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय सिंह राणा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रेस क्लब भवन निर्माण को लेकर कैबिनेट का निर्णय पत्रकारों के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय मुख्यमंत्री की पत्रकारों के प्रति संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

समारोह में विधायक खजान दास, मेयर सौरभ थपलियाल, दायित्वधारी डॉ. देवेंद्र भसीन, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

Related posts

पेंशन का भुगतान 3 माह की जगह अब प्रत्येक माह होगा : मुख्यमंत्री…….

prabhatchingari

कांग्रेस को बड़ा झटका: मथुरा दत्त जोशी ने दिया इस्तीफा, भाजपा में होंगे शामिल

prabhatchingari

आर्यन स्कूल ने छात्रों के लिए आयोजित किया यूनिवर्सिटी फेयर

prabhatchingari

उत्तराखंड देवभूमि का प्रसिद्ध लोक पर्व फूलदेई हर्षोल्लास से मनाया गया

prabhatchingari

नाबालिग के साथ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

cradmin

बद्रीनाथ विधानसभा उप चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी राजेन्द्र भंडारी ने भरा पर्चा

prabhatchingari

Leave a Comment