Advertisement

अदम्य साहस की मिसाल: महिला की जान बचाने वाले दो बच्चे दून पुलिस द्वारा सम्मानित

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, January 14, 2026 11:25 PM

Google News
Follow Us

 

देहरादून, डालनवाला क्षेत्र में अद्भुत साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए एक महिला की जान बचाने वाले दो नाबालिग बच्चों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून द्वारा सम्मानित किया गया। पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने दोनों बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके साहसिक कार्य की सराहना की तथा भविष्य में भी समाज सेवा के लिए सदैव आगे रहने हेतु प्रेरित किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 21 दिसंबर 2025 की रात्रि लगभग 10 बजे मोहिनी रोड स्थित हरी स्टोर के पास एक कार्यालय के बाहर बैठी महिला की जैकेट में कार्यालय के बाहर जल रहे दीये से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग महिला के शरीर पर फैलने लगी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इसी दौरान वहां से गुजर रहे दो बच्चों—प्रणवत सिंह (15 वर्ष) पुत्र श्री कुलदीप सिंह एवं दिवजोत सिंह (10 वर्ष) पुत्र श्री कुलदीप सिंह, निवासी 72 मोहिनी रोड, डालनवाला—ने बिना घबराए अदम्य साहस और बुद्धिमत्ता का परिचय दिया। दोनों बच्चों ने तत्परता दिखाते हुए महिला के कपड़ों में लगी आग को बुझाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और महिला की जान बच सकी।

घटना का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने दोनों बच्चों के साहसिक कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इन बच्चों ने न केवल मानवता की मिसाल पेश की है, बल्कि समाज के लिए प्रेरणास्रोत भी बने हैं।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

November 1, 2026

November 1, 2026

November 1, 2026

November 1, 2026

November 1, 2026

October 31, 2026

Leave a Comment