Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

गढ़वाल भ्रातृ मण्डल संस्था ने मनाया 49वां स्थापना दिवस, जरूरतमंद विद्यार्थियों को कंबल वितरित

 

देहरादून। पवित्र पर्व मकर संक्रांति के अवसर पर गढ़वाल भ्रातृ मण्डल संस्था (पंजीकृत), क्लेमेनटाउन, देहरादून द्वारा अपने गढ़ भवन, वेल रोड क्लेमेनटाउन में 49वां स्थापना दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्था के अध्यक्ष ओ.पी. बहुगुणा एवं महासचिव पार्षद दीपक नेगी के नेतृत्व में किया गया।

स्थापना दिवस के अवसर पर समाजसेवा के तहत अमर भारती जन जाग्रति संस्था से जुड़े 30 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को ठंड से राहत हेतु गर्म कंबल वितरित किए गए। कंबल वितरण कार्यक्रम में अमर भारती जन जाग्रति संस्था के प्रतिनिधि सूरज छेत्री भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं हवन के साथ हुई, जिसमें सभी के कल्याण की कामना की गई। इस दौरान संस्था के दिवंगत संस्थापकों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए 14 जनवरी 1976 को स्वर्गीय पंडित हरिश्चंद्र की प्रेरणा से हुई संस्था की स्थापना को याद किया। उन्होंने कहा कि गढ़वाल भ्रातृ मण्डल संस्था विगत वर्षों से सामाजिक कार्यों के साथ-साथ गढ़वाल की संस्कृति, संस्कार, खान-पान, बोली एवं भाषा के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। संस्था ने राष्ट्रीय स्तर पर भी दो बार नई दिल्ली के प्रगति मैदान में विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई है।

कार्यक्रम के अंत में संस्था के संरक्षक कर्नल हीरामणि बर्थवाल (विशिष्ट सेवा मेडल) ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं दीं। मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में उपस्थित सभी लोगों को खिचड़ी का प्रसाद भी वितरित किया गया।

इस अवसर पर संरक्षक कर्नल हीरामणि बर्थवाल, संरक्षक रघुनंदन सिंह रावत, संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष सुन्दर लाल बहुगुणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता ओ.पी. सकलानी, कर्नल आर.एस. बिष्ट, कर्नल वी.एन. पुरोहित, सूबेदार मेजर बादर सिंह रावत, अर्जुन सिंह गुसाईं, कैप्टन आलम सिंह भंडारी, सूबेदार मेजर उमराव सिंह गुसाईं, आर.सी. शर्मा, राजुल नौटियाल, विश्व भास्कर मेंदौला, नरेंद्र कोटनाला, अशोक सुंदरियाल, अरुण थपलियाल, जितेंद्र खंतवाल, अभिषेक परमार,बृज मोहन भंडारी, उत्तम सिंह रौथाण, रंजन नौटियाल सहित अनेक सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तराखंड को ऊर्जा हब बनाने की दिशा में राज्य सरकार उठा रही प्रभावी कदम

cradmin

डीएम ने चन्द्रेश्वर नाला क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण

cradmin

जनधन की लूट बर्दाश्त नहीं, वसूली के लिए हर स्तर तक जाएगा प्रशासन: डीएम

cradmin

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 जून से 21 जून तक उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर

cradmin

शॉपर्स स्टॉप ने अपने ब्रांड एम्बेसडर सान्या मल्होत्रा के साथ बिल्कुल नए फ्रैटिनी कलेक्शन को लॉन्च किया

prabhatchingari

71 साल वृद्ध के जीवन संकट में जोखिम उठाकर एम्स डाक्टर बने संकट मोचन !

prabhatchingari

Leave a Comment