Prabhat Chingari
उत्तराखंड

निर्धारित समय-सीमा में पूरे हों जमरानी और सौंग बांध प्रोजेक्ट: मुख्य सचिव

 

देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में सिंचाई विभाग द्वारा निर्माणाधीन जमरानी एवं सौंग बांध परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में दोनों महत्त्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा करते हुए उन्होंने इन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि जमरानी बांध बहुउद्देश्यीय परियोजना तथा सौंग बांध पेयजल परियोजना से जुड़ी सभी निविदा प्रक्रियाएं एवं अन्य आवश्यक औपचारिकताएं समय पर पूरी की जाएं। उन्होंने संपूर्ण परियोजना का विस्तृत फ्लो चार्ट तैयार कर प्रत्येक चरण को निर्धारित समय में पूरा कराने पर जोर दिया। निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। उन्होंने फर्स्ट पार्टी, सेकंड पार्टी एवं थर्ड पार्टी के माध्यम से नियमित गुणवत्ता नियंत्रण एवं मूल्यांकन कराए जाने को आवश्यक बताया।

मुख्य सचिव ने परियोजनाओं से प्रभावित लोगों के पुनर्वास कार्य को समयबद्ध एवं संवेदनशीलता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुआवजा, पुनर्वास एवं आवंटन की प्रक्रिया आपसी समन्वय और विश्वास के साथ पूरी की जाए तथा प्रभावितों से निरंतर संवाद बनाए रखा जाए।

बैठक में सचिव सिंचाई युगल किशोर पंत ने बताया कि जमरानी बांध बहुउद्देश्यीय परियोजना की कुल लागत ₹3678.23 करोड़ है, जिसे जून 2029 तक पूर्ण किए जाने का लक्ष्य है। वहीं, सौंग बांध परियोजना 130.60 मीटर ऊंची, 150 एमएलडी क्षमता की गुरुत्व आधारित पेयजल परियोजना है, जिसकी लागत ₹2524.42 करोड़ है। इस परियोजना का निर्माण कार्य नवंबर 2029 तक पूर्ण किया जाएगा।

इस अवसर पर सिंचाई विभाग के विभागाध्यक्ष सुभाष चंद्र सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related posts

विद्यालयों में सुनिश्चित हों मूलभूत सुविधाएं: डॉ धन सिंह रावत

cradmin

प्रदेश में 4 अक्टूबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ, खिलाड़ियों पर होगी ईनामों की बारिश

prabhatchingari

आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर स्वीप चमोली ने मतदाताओं को किया जागरूक

prabhatchingari

मुख्य सचिव ने चारधाम यात्रा व्यवस्था और पुनर्निर्माण कार्यो का बद्रीनाथ धाम में लिया जायजा

prabhatchingari

स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार के लिए डॉ. आर. राजेश कुमार को पीआरएसआई राष्ट्रीय सम्मान

cradmin

दुःखदः आईपीएस अधिकारी केवल खुराना का निधन

prabhatchingari

Leave a Comment