Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

विजिलेंस की कार्रवाई: उत्तरकाशी में PWD अमीन रिश्वत लेते पकड़ा गया

देहरादून/उत्तरकाशी। लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) भटवाड़ी कैंप कार्यालय में तैनात अमीन को देहरादून से पहुंची विजिलेंस टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक स्थानीय व्यक्ति ने विजिलेंस विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी कि अमीन टीकराम नौटियाल सड़क निर्माण के दौरान अधिग्रहित की गई उसकी भूमि के मुआवजे की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है।

शिकायत की गुप्त जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के तहत देहरादून से आई टीम ने आरोपी अमीन को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया।

प्रारंभिक पूछताछ के बाद विजिलेंस टीम आरोपी को अपने साथ देहरादून ले गई, जहां उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

संगठन विस्तार: लोजपा (रामविलास) उत्तराखंड प्रदेश कार्यकारिणी में नई नियुक्तियाँ

cradmin

दून पुलिस ने जानलेवा हमले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

prabhatchingari

पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान — 1100 से अधिक व्यक्तियों का सत्यापन, ₹7.5 लाख का जुर्माना

cradmin

क्राइम लिटरेचर फेस्टिवल ऑफ इंडिया, देहरादून में डिटेक्टिव देव गोस्वामी के खुलासों से दर्शक और विशेषज्ञ चौंके

cradmin

तुलाज़ इंटरनेशनल स्कूल ने मनाया 12वाँ वार्षिक खेल दिवस

cradmin

हाईकोर्ट ने हटाई पंचायत चुनाव पर लगी रोक

cradmin

Leave a Comment