Advertisement

विजिलेंस की कार्रवाई: उत्तरकाशी में PWD अमीन रिश्वत लेते पकड़ा गया

By: Naveen Joshi

On: Thursday, January 22, 2026 2:49 PM

Google News
Follow Us

देहरादून/उत्तरकाशी। लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) भटवाड़ी कैंप कार्यालय में तैनात अमीन को देहरादून से पहुंची विजिलेंस टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक स्थानीय व्यक्ति ने विजिलेंस विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी कि अमीन टीकराम नौटियाल सड़क निर्माण के दौरान अधिग्रहित की गई उसकी भूमि के मुआवजे की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है।

शिकायत की गुप्त जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के तहत देहरादून से आई टीम ने आरोपी अमीन को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया।

प्रारंभिक पूछताछ के बाद विजिलेंस टीम आरोपी को अपने साथ देहरादून ले गई, जहां उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment