Advertisement

77वें गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन रुद्रपुर में जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, January 27, 2026 8:28 AM

Google News
Follow Us
------

 

 

देहरादून,रुद्रपुर, । प्रदेश के कृषि एवं जनपद उधम सिंह नगर प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने देश का 77 वां गणतंत्र दिवस में बतौर मुख्य अतिथि पुलिस लाइन रुद्रपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि को पीआरडी एनसीसी स्काउट गाईड, पुलिस परेड की सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया गया।

 

इस अवसर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां निकाली गई साथ ही कई देश भक्ति गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई।

 

अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने 77वें गणतंत्र दिवस की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि देश के उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज हम सब मिलकर अपने देश के 77वें गणतंत्र दिवस को मना रहे हैं। यह दिन हमारे लिए गर्व और उत्सव का दिन है। इसी दिन, 26 जनवरी 1950 को, भारत का संविधान लागू हुआ था और हम एक गणराज्य बने थे। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान ने हमें समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का अधिकार दिया है। यह संविधान ही है जिसने हमें एकजुट रखा है और हमें एक मजबूत राष्ट्र बनाया है। उन्होंने कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने हमें यह आजादी दिलाने के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया था। हमें उनके बलिदानों को कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से एक महाशक्ति बनने की राह पर अग्रसर है, जहां हमारी आवाज सुनी जाती है और हमें एक समान भागीदार के रूप में देखा जाता है।

 

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड हर एक क्षेत्र में विकास की नयी गाथा लिख रहा है। उन्होंने कहा कि रोड कनेक्टिविटी, कृषि, औद्यानिकी, ग्राम्य विकास, स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व तरक्की कर रहा है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि 27 जनवरी का दिन उत्तराखंड के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यूसीसी लागू करने वाला देश का पहला राज्य उत्तराखंड बना है। उन्होंने कहा उत्तराखंड वीर भूमि है। उन्होंने कहा कि सैनिकों के सम्मान में देहरादून के गुनियाल गांव में भव्य सैन्य धाम का बनकर तैयार हो गया है। जिसका शीघ्र ही लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज हम एक आधुनिक भारत का निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बहुत प्रगति की है। हमने अंतरिक्ष में भी अपना परचम लहराया है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आशा करते हुए कहा कि सभी व्यक्ति सरकार के साथ कंधे से कन्धा मिलकर उत्तराखंड को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

 

इस अवसर पर विधायक शिव अरोड़ा, मेयर विकास शर्मा, राज्यमंत्री उत्तम दत्ता, राज्यमंत्री फरजाना बेगम, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा रश्मि रस्तोगी, जिलाधिकारी नितिन भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment