Advertisement

,

विधानसभा भवन में Titan Eye+ के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, January 27, 2026 8:40 PM

Google News
Follow Us
------

 

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा भवन में आज Titan Eye+ के सहयोग से एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विधानसभा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के नेत्र स्वास्थ्य की जांच कर समय रहते आवश्यक परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।

शिविर के दौरान Titan Eye+ की विशेषज्ञ टीम द्वारा आधुनिक उपकरणों के माध्यम से दृष्टि परीक्षण किया गया। इस दौरान आंखों से संबंधित सामान्य समस्याओं की पहचान के साथ ही आवश्यक चिकित्सकीय सुझाव भी दिए गए। बड़ी संख्या में विधानसभा के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने शिविर का लाभ उठाते हुए अपनी नेत्र जांच करवाई।

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि व्यस्त कार्यशैली के बीच इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में यह शिविर एक महत्वपूर्ण कदम है।

विधानसभा अध्यक्ष ने सफल आयोजन के लिए Titan Eye+ के स्टोर मैनेजर  हंसराज अग्रवाल, ऑप्टोमेट्रिस्ट श्री मानव भटनागर, सहयोगी स्टाफ श्री कुलदीप सहित पूरी टीम का आभार व्यक्त किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाने की अपेक्षा जताई।

इस अवसर पर विधानसभा के विभिन्न अधिकारी, कर्मचारीगण एवं आयोजन से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment