Prabhat Chingari
उत्तराखंडदुर्घटना

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री  अजीत पवार के विमान दुर्घटना में निधन पर दुःख व्यक्त किया। 

देहरादून, मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने इस हृदयविदारक घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि  अजीत पवार ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए सदैव करुणा, संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि इस दुःखद हादसे में दिवंगत सभी पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों, सहयोगियों एवं समर्थकों को यह असह्य दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित उत्तराखंड की कैबिनेट ने भी विमान दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा ।

Related posts

जिला प्रशासन के अभिनव प्रयास; समर्पित विकास की ओर अग्रसर अपना शहर दून।

cradmin

करवा चौथ : परंपरा, प्रेम और समानता के बीच बदलता भारत

cradmin

स्पिक मैके ने भुट्टे खान मांगनियार एंड ग्रुप द्वारा राजस्थानी लोक प्रदर्शन किया आयोजित देहरादून, 7 फरवरी 2024: स्पिक मैके ने द प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल, दून इंटरनेशनल स्कूल, द दून स्कूल, यूनिवर्सल एकेडमी और द दून गर्ल्स स्कूल में प्रसिद्ध भुट्टे खान मांगनियार एंड ग्रुप द्वारा एक मनमोहक राजस्थानी लोक नृत्य प्रदर्शन प्रस्तुत किया। प्रदर्शन में भगवान कृष्ण को समर्पित एक भजन की भावपूर्ण प्रस्तुति शामिल रही, जिसके बाद ‘केसरिया बलमा पधारो मारे देश’ पर एक जीवंत स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त, कालबेलिया, भवाई, घूमर और तेरहताली जैसे लोक नृत्यों ने कार्यक्रम के आकर्षण को और बढ़ा दिया। राजस्थान के सांस्कृतिक रूप से समृद्ध क्षेत्र बाड़मेर से आने वाले भुट्टे खान मंगनियार न केवल एक उच्च कुशल कलाकार हैं, बल्कि लोककथाओं के एक समर्पित प्रवर्तक भी हैं। उन्होंने सैकड़ों लोक कलाकारों के साथ मिलकर राजस्थान की जीवंत परंपराओं को दुनिया भर के दर्शकों के सामने प्रदर्शित किया है। उनकी उल्लेखनीय प्रस्तुतियों में कोक स्टूडियो में प्रदर्शन और अभूतपूर्व पहल ‘धरोहर’ शामिल हैं, जिसके माध्यम से भारत और विदेश के लोक कलाकारों को एक साथ आने का मौक़ा मिला। ग़ौरतलब है कि वह सितंबर 2007 में रूस में आयोजित भारत के स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान भव्य प्रदर्शन का एक अहम हिस्सा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान मौजूद छात्रों में एक ने कहा, “भुट्टे खान मंगनियार का प्रदर्शन वास्तव में मनमोहक था। मेरे लिए यह कार्यक्रम राजस्थानी संस्कृति और परंपराओं की समृद्ध दुनिया में कदम रखने जैसा था।”

prabhatchingari

केदारनाथ उपचुनाव में कांग्रेस की मजबूत स्थिति से घबराकर अफवाहें फैला रही है भाजपा,गरिमा मेहरा दसौनी

prabhatchingari

ग्राफिक एरा में बीआईएस के 10 चैप्टर बने 

cradmin

साइकिलिंग इवेंट का फाइनल देखने रुद्रपुर पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या

prabhatchingari

Leave a Comment