Advertisement

देहरादून में बदमाश बेखौफ, जिम से लौट रहे युवक को मारी गोली

By: Naveen Joshi

On: Friday, February 13, 2026 11:15 AM

Google News
Follow Us

देहरादून। राजधानी देहरादून के राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी क्षेत्र में आज दिनदहाड़े हुए गोलीकांड से शहर में सनसनी फैल गई। अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद युवक का शव इमारत की सीढ़ियों पर पड़ा मिला।
सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और तत्काल भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। मौके पर आईजी गढ़वाल और एसएसपी देहरादून सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस ने क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
मृतक की पहचान विक्रम शर्मा के रूप में हुई है, जो सहस्त्रधारा क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वह जिम से घर लौट रहा था, इसी दौरान हमलावरों ने उसे निशाना बनाया।
राजधानी में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। सिल्वर सिटी जैसे व्यस्त और पॉश इलाके में इस प्रकार की वारदात ने कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। बदमाशों के बढ़ते हौसलों को लेकर आमजन में आक्रोश है और पुलिसिंग की प्रभावशीलता पर भी चर्चा तेज हो गई है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment