Prabhat Chingari
उत्तराखंडस्वास्थ्य

पुलवामा शहीदों की स्मृति में युवा मोर्चा का रक्तदान शिविर, 103 यूनिट रक्त संग्रह

देहरादून। पुलवामा हमले में शहीद जवानों की स्मृति में युवा मोर्चा द्वारा  साईं धाम गेस्ट हाउस में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कुल 103 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

कार्यक्रम के दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उपस्थित जनों ने दो मिनट का मौन रखकर उनके बलिदान को नमन किया। शिविर में लगभग 150 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से योग्य पाए गए 103 लोगों ने रक्तदान किया।

इस अवसर पर पार्षद पुष्कर सिंह चौहान ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंदों को जीवनदान मिलता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया।

शिविर में पुष्कर सिंह चौहान, दीपक नेगी, सुरेन्द्र थापा , संयोजक राहुल गुसाईं  युवा मोर्चा  हित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

Related posts

उत्तरांचल प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को मुख्यमंत्री धामी ने दिलाई शपथ

prabhatchingari

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री होंगे उत्तराखंड की रजत जयंती समारोह के मुख्य अतिथि

cradmin

चमोली पुलिस एवं विधिक सेवा प्राधिकरण की सयुंक्त टीम ने निकाली वृहद यातायात जागरुकता रैली*

prabhatchingari

बकरीद पर्व के मौके पर दून पुलिस ने कसी कमर…

prabhatchingari

उत्तराखंड जनजातीय महोत्सव में प्रियंका मेहर ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

prabhatchingari

एबीवीपी राष्ट्रीय अधिवेशन में बोले सीएम धामी—युवा शक्ति ही राष्ट्र की सबसे बड़ी संपदा

cradmin

Leave a Comment