Advertisement

पुलवामा शहीदों की स्मृति में युवा मोर्चा का रक्तदान शिविर, 103 यूनिट रक्त संग्रह

By: Naveen Joshi

On: Saturday, February 14, 2026 4:43 PM

Google News
Follow Us

देहरादून। पुलवामा हमले में शहीद जवानों की स्मृति में युवा मोर्चा द्वारा  साईं धाम गेस्ट हाउस में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कुल 103 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

कार्यक्रम के दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उपस्थित जनों ने दो मिनट का मौन रखकर उनके बलिदान को नमन किया। शिविर में लगभग 150 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से योग्य पाए गए 103 लोगों ने रक्तदान किया।

इस अवसर पर पार्षद पुष्कर सिंह चौहान ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंदों को जीवनदान मिलता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया।

शिविर में पुष्कर सिंह चौहान, दीपक नेगी, सुरेन्द्र थापा , संयोजक राहुल गुसाईं  युवा मोर्चा  हित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

Leave a Comment