Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

छेड़छाड़ के आरोप में दो अभियुक्त गिरफ्तार…

 

देहरादून /सेलाकुई, महिला एवं बाल अपराधों के प्रति संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए दून पुलिस ने छेड़छाड़ के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

थाना सेलाकुई क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाने में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की गई थी कि दो युवकों ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ की तथा विरोध करने पर परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के आधार पर थाना सेलाकुई में मु0अ0सं0 21/2026 के तहत धारा 137(2)/351(2)/74/87 बीएनएस एवं 7/8 पोक्सो अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया।

मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून के निर्देश पर तत्काल पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम ने सुरागरसी और पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया तथा साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान ऋषभ उर्फ अभिषेक पुत्र मदन सिंह निवासी ग्राम मिसरासपट्टी, पोस्ट बिधोली, थाना मसूरी, उम्र 20 वर्ष तथा शुभम पुत्र रमेश निवासी ग्राम मिसरासपट्टी, पोस्ट बिधोली, थाना मसूरी, उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

दून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिला एवं बाल अपराधों के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related posts

दून हॉस्पिटल फायरिंग केस का मास्टरमाइंड नृपेंद्र धामा उर्फ काव्यांश धामा गिरफ्तार

cradmin

क्लासिक लीजेंड्स ने ग्राहकों के लिए ‘अभी चलाएं 2026 में पैसा चुकाएँ’ ऑफर शुरू … 

cradmin

ग्राफिक एरा में छाया गायक राजेश सिंह की आवाज का जादू बेच दी क्यों जिंदगी दो चार आने के लिए…

prabhatchingari

कुछ लोगों की निजी जागीर बनकर रह गया था वक्फ बोर्ड: महाराज

prabhatchingari

देहरादून के द पेस्टल वीड स्कूल देहरादून ने मुज़फ़्फरनगर में उभरती प्रतिभाओं को दिया मंच

cradmin

UKSSSC पेपर लीक कांड में बड़ी कार्रवाई, महिला अभ्यर्थी की बहन सलाखों के पीछे

cradmin

Leave a Comment