Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

महाशिवरात्रि पर टपकेश्वर मंदिर पहुंचे एसएसपी, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देहरादून, महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर  भारी संख्या में श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु आगमन के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा टपकेश्वर मंदिर परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून ने ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों से श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को पूर्ण सजगता, सतर्कता एवं समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा पर्व शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

इस अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा टपकेश्वर महादेव में विधिवत जलाभिषेक कर प्रदेश एवं जनपदवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की गई। तत्पश्चात उन्होंने मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के संबंध में वार्ता की। मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारु दर्शन व्यवस्था हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंधों की सराहना की गई।

पुलिस प्रशासन द्वारा महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए ।

Related posts

व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर होटल व्यापारियों के विषय पर की चर्चा………

prabhatchingari

अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के कार्यों की समीक्षा

prabhatchingari

मंत्री गणेश जोशी ने प्राचीन भेड़ो की जातर अठोड़ मेले राजकीय मेला घोषित करने की घोषणा।

prabhatchingari

देश के प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थानों से करेंगे एमडी, एमस व डीएनबी कोर्स

prabhatchingari

वात्सल्य योजना के तहत 3 करोड़ 5 लाख खातों में ट्रांसफर… 

cradmin

रक्षा बंधन व जन्माष्टमी से पहले FDA की सख़्ती: मिठाइयों के 13 सैंपल लिए, तीन दुकानों को नोटिस

cradmin

Leave a Comment