---Advertisement---

रुड़की गंगा हादसा: सर्च ऑपरेशन में आई तेजी, मौके पर पहुंचे SDRF सेनानायक

By: Naveen Joshi

On: Monday, February 16, 2026 8:34 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

रुड़की/हरिद्वार,  नगर निगम घाट, रुड़की में 11 फरवरी 2026 को एक आईआईटी छात्र के गंगा नदी में डूबने की सूचना के उपरांत चलाए जा रहे सर्च एवं रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
घटना के बाद से ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ एवं जिला पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा व्यापक स्तर पर खोजबीन अभियान संचालित किया जा रहा है। सोमवार को सेनानायक एसडीआरएफ श्री अर्पण यदुवंशी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और चल रहे सर्च ऑपरेशन का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सेनानायक ने मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं सर्चिंग टीमों को अभियान में और अधिक तेजी, बेहतर समन्वय एवं पूर्ण सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने संभावित स्थानों की पुनः गहन तलाशी, उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
सेनानायक के निर्देशन तथा इंस्पेक्टर कवीन्द्र सजवाण के नेतृत्व में रुड़की से आसफनगर झाल होते हुए मोहम्मदपुर झाल तक सर्च अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान एसडीआरएफ द्वारा अत्याधुनिक तकनीकी संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है। सोनार सिस्टम, अंडरवाटर ड्रोन एवं डीप डाइविंग तकनीक के माध्यम से नदी के गहरे एवं तेज प्रवाह वाले संभावित क्षेत्रों में लगातार खोजबीन की जा रही है।
नदी की धारा, जलस्तर और दृश्यता को ध्यान में रखते हुए सर्च ऑपरेशन को रणनीतिक रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ एवं जिला पुलिस की टीमें आपसी समन्वय के साथ निरंतर अभियान में जुटी हुई हैं।
प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि छात्र की तलाश में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी और अभियान पूर्ण गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ जारी रहेगा।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment