Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, प्रदेश की खुशहाली की कामना

 

देहरादून, पुष्कर सिंह धामी ने विकासनगर (देहरादून) स्थित श्री खाटू श्याम धाम में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने बाबा खाटू श्याम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर प्रदेशवासियों एवं श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाबा खाटू श्याम की महिमा अपरंपार है। उन्होंने कहा कि बाबा खाटू श्याम आस्था के आराध्य होने के साथ ही हर टूटे हुए मन को संबल देने वाले ‘हारे के सहारे’ हैं। सच्चे मन से की गई प्रार्थना को बाबा अवश्य स्वीकार करते हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा श्याम के भजन-कीर्तन, प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं अन्य धार्मिक आयोजनों में उमड़ती श्रद्धालुओं की भीड़ इस बात का प्रमाण है कि बाबा प्रत्येक हृदय में विराजमान हैं। उन्होंने कहा कि यह दिव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धालुओं के लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा श्याम की कृपा से उन्हें राज्य के मुख्य सेवक के रूप में जनता की सेवा का अवसर मिला है। उन्होंने दोहराया कि जनता के विश्वास और स्नेह को बनाए रखते हुए वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए कौशल के साथ समर्पण आवश्यक है। यदि कोई कार्य समर्पित भाव से किया जाए तो सफलता निश्चित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे जीवन में जो कुछ भी घटित होता है, वह ईश्वर की कृपा से ही संभव है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने बाबा केदारनाथ धाम से 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखंड का दशक बताया था और राज्य सरकार इस संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर विधायक  मुन्ना सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष  मीता सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष  नीरू देवी,  कुलदीप कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related posts

अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता : डीएम

cradmin

हैकाथाॅन में टीम फाउंडर्स बनी विजेता

cradmin

यह हमला नहीं, विश्व कल्याण का अनुष्ठान है: मोरारी बापू

prabhatchingari

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिलेंडर से भरा ट्रक पलटा, गंभीर रूप से घायल चालक को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

cradmin

एसबीआई कार्ड और रिलायंस रिटेल ने साथ मिलकर ‘रिलायंस एसबीआई कार्ड’ लॉन्च कि

prabhatchingari

उत्तरांचल प्रेस क्लब ने राज्य सूचना आयुक्तों को किया सम्मानित

prabhatchingari

Leave a Comment