Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

दून पुलिस की जागरूकता पाठशाला, छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध और नशे के खिलाफ किया सचेत

 

देहरादून ,विकासनगर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा “पुलिस आपके द्वार” अभियान के तहत विकासनगर क्षेत्र में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

निर्देशों के क्रम में विकासनगर पुलिस टीम ने क्षेत्रान्तर्गत स्थित एसजीआरआर पब्लिक स्कूल में पहुंचकर छात्र-छात्राओं, अध्यापकगणों तथा आमजनमानस को साइबर अपराध, महिलाओं से संबंधित अपराधों एवं नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ओटीपी एवं बैंकिंग गोपनीयता बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, यौन उत्पीड़न एवं बाल अपराधों के संबंध में कानूनी प्रावधानों और बचाव के उपायों से भी अवगत कराया।

छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों द्वारा घरेलू हिंसा, नशे की बढ़ती प्रवृत्ति तथा साइबर अपराधों को लेकर पूछे गए प्रश्नों का पुलिस टीम ने विस्तार से उत्तर दिया और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

इस अवसर पर पुलिस टीम ने आपातकालीन सहायता हेतु जारी हेल्पलाइन नंबर 112, महिला हेल्पलाइन 1090 एवं 181 के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए किसी भी आपात स्थिति में तत्काल संपर्क करने की अपील की।

अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को अपने आसपास अवैध मादक पदार्थों की तस्करी या संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया तथा जानकारी देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकगणों ने स्वयं नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने के अभियान में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया। पुलिस विभाग द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम निरंतर जारी रखने की बात कही गई।

Related posts

टीएचडीसीआईएल ने डिजिटल ट्रांसफोर्मेशन एक्सीलेंस के लिए पीएसयू लीडरशिप अवार्ड जीता

prabhatchingari

एम्स से दवा लेकर जेल पहुंचा ड्रोन

prabhatchingari

स्टालों पर उमड़ी भीड़, जनजातीय कला और हस्तशिल्पों ने खींचा ध्यान

cradmin

नशा मुक्ति केन्द्रों को स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने दिया 3 महीने का अल्टीमेटम,

prabhatchingari

प्रेमनगर-नंदा चौकी मार्ग पर फिर शुरू होगी आवाजाही, अस्थायी पुल तैयार…

cradmin

लोजपा आर उत्तराखंड ने बंजारावाला में एक बैठक का आयोजन किया।

cradmin

Leave a Comment