Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

पीक ऑवर्स में अधिकारी स्वयं संभालेंगे मोर्चा, यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

देहरादून, जनपद में कानून व्यवस्था और यातायात संचालन को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसएसपी देहरादून द्वारा शुक्रवार को घंटा घर, पलटन बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों का पैदल भ्रमण कर पुलिस एवं यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने शहर के सभी प्रमुख चौराहों, मुख्य बाजारों तथा भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को पीक ऑवर्स के दौरान अपने-अपने सर्किल एवं थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों और चौराहों पर स्वयं उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लेने को कहा।

एसएसपी ने निर्देशित किया कि प्रत्येक थाना क्षेत्र में मुख्य बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर शाम के समय नियमित रूप से पैदल गश्त की जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इसके अतिरिक्त मुख्य बाजारों, मार्गों और फुटपाथों पर अस्थायी अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम की टीम के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाजारों और प्रमुख मार्गों पर बेतरतीब रूप से वाहन खड़ा कर आमजन के आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी चालानी कार्रवाई की जाए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक यातायात, क्षेत्राधिकारी नगर/यातायात सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भूपिंदर सिंह को ‘एजुकेशन लीडरशिप समिट 2025’ में मिला विशिष्ट सम्मान

cradmin

ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल वाद विवाद प्रतियोगिता में तनीषा अंसारी सर्वश्रेष्ठ वक्ता

prabhatchingari

ज्वैलर्स जागरूकता कार्यक्रम में 120 से अधिक सर्राफा व्यापारियों ने लिया भाग

cradmin

शिव सेना ने भी दिया आक्रोश महारैली को समर्थन

prabhatchingari

लोकसभा चुनाव व सम्भावित भराडीसैण विधानसभा बजट सत्र की तैयारियों के दृष्टिगत महत्वपूर्ण बैठक

prabhatchingari

रामझूला पुल के पास व्यक्ति गंगा नदी में बहा, SDRF ने चला सर्चिंग अभियान…

prabhatchingari

Leave a Comment