Advertisement

नशा तस्करों पर दून पुलिस का शिकंजा, 03 लाख की स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार

By: Naveen Joshi

On: Saturday, February 21, 2026 4:53 PM

Google News
Follow Us

देहरादून/ऋषिकेश। उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ विजन को साकार करने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने 20 फरवरी 2026 को रेलवे ट्रैक के निकट दून इंस्टीट्यूट क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से लगभग 03 लाख रुपये मूल्य की 09.51 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनूप कंडियाल (27 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय शूरवीर कंडियाल, निवासी गढ़ी मयचक, श्यामपुर, ऋषिकेश के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह बरामद स्मैक को हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र से खरीदकर लाया था और स्थानीय नशे के आदी व्यक्तियों को ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में था। हालांकि, इससे पहले ही पुलिस टीम ने उसे धर दबोचा।

दून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment