Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

डालनवाला हत्याकांड का खुलासा, एसटीएफ–दून पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो गिरफ्तार

 

देहरादून,  डालनवाला क्षेत्र स्थित सिल्वर सिटी मॉल में 13 फरवरी 2026 को हुई सनसनीखेज हत्या का खुलासा करते हुए उत्तराखण्ड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और दून पुलिस की संयुक्त टीम ने साजिश में शामिल दो अभियुक्तों को अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार किया है। मामले में फरार अन्य आरोपियों पर देहरादून पुलिस द्वारा 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

पुलिस के अनुसार 13 फरवरी को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि सिल्वर सिटी मॉल में अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, जिसकी पहचान विक्रम शर्मा पुत्र अमृतपाल शर्मा, निवासी अमन विहार रायपुर के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़ा था और झारखंड में कई संगीन मामलों में नामजद रहा है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र, एसएसपी देहरादून और एसटीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलन के साथ आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जांच में पता चला कि तीन हमलावर मोटरसाइकिल से आए और वारदात को अंजाम देने के बाद सहस्त्रधारा क्षेत्र में वाहन बदलकर हरिद्वार की ओर फरार हो गए।

जांच के दौरान सहस्त्रधारा रोड से बरामद अपाचे मोटरसाइकिल झारखंड निवासी जितेंद्र कुमार साहू के नाम पंजीकृत मिली। आगे की पड़ताल में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने हरिद्वार से फर्जी पहचान के आधार पर बाइक और स्कूटी किराए पर ली थी तथा भुगतान यूपीआई के माध्यम से किया गया। बाद में सभी आरोपी काले रंग की स्कॉर्पियो (जेएच-05-डीजेड-5517) से नोएडा की ओर भागे।

वाहन की जानकारी जुटाने पर वह जमशेदपुर स्थित सारिका इंटरप्राइजेज के स्वामी यशराज के नाम पंजीकृत पाया गया। पुलिस टीम ने जमशेदपुर में दबिश देकर राजकुमार पुत्र शिवदत्त को 19 फरवरी को गिरफ्तार किया। इसके बाद 23 फरवरी को ग्रेटर नोएडा के एल्फा-2 अपार्टमेंट से स्कॉर्पियो बरामद करते हुए मोहित उर्फ अक्षत ठाकुर को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद उसकी संलिप्तता पाए जाने पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पूर्व नियोजित थी हत्या की साजिश

पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने कई माह पूर्व ही विक्रम शर्मा की हत्या की साजिश रच ली थी। जमशेदपुर और नोएडा में भी वारदात की योजना बनाई गई, लेकिन सुरक्षा घेरे के कारण सफल नहीं हो सके। इसके बाद देहरादून में हत्या की योजना बनाई गई। साजिश के तहत एक आरोपी ने तीन माह पूर्व उसी जिम को ज्वाइन किया, जहां विक्रम शर्मा नियमित रूप से जाता था। घटना के दिन उसी आरोपी ने फोन कर मुख्य हमलावरों को विक्रम के जिम में मौजूद होने की सूचना दी।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हरिद्वार पहुंचे और वहां से पहले से खड़ी स्कॉर्पियो से नोएडा चले गए। पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे आपराधिक वर्चस्व और पुराने विवाद की पृष्ठभूमि रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त: अक्षत ठाकुर उर्फ संजीव कुमार, निवासी जुगसलाई, जमशेदपुर

राजकुमार पुत्र शिवदत्त, निवासी गाराबासा बागबेड़ा, जमशेदपुर

वांछित अभियुक्त: अंकित वर्मा, आशुतोष सिंह, विशाल सिंह, आकाश कुमार प्रसाद, यशराज एवं जितेंद्र कुमार साहू (सभी निवासी झारखंड)

एसएसपी देहरादून ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की हैं। पुलिस का दावा है कि शेष अभियुक्तों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया

Related posts

किसानों को 72 घंटे के अंदर मिले फसल का पैसा : रेखा आर्या

cradmin

22 अगस्त को प्रदेशभर में बच्चों को खिलायी जाएगी कृमि नाशक दवाई*

prabhatchingari

बजट सत्र के दौरान बोर्ड एग्जाम व ट्रैफिक में कोई परेशानी ना आए , ऋतु खण्डूडी भूषण

prabhatchingari

मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा मेधावी छात्रवृति व शोध प्रोत्साहन योजनाओं का करेंगे श्रीगणेश*

prabhatchingari

यात्रा से लौटे श्रद्धालु कोरोना संक्रमित, प्रदेश में मरीजों की संख्या पहुँची 30

cradmin

औली के पर्यटन विकास व खेल सुविधाओं में इजाफे के लिए ‘औली विकास प्राधिकरण’ का गठन किया जाएगा

prabhatchingari

Leave a Comment