Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

होली पर सख्ती: अराजक तत्वों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर, जिले को 3 सुपर जोन में बांटा गया

देहरादून, होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए देहरादून पुलिस ने व्यापक सुरक्षा तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्यौहार की आड़ में हुड़दंग या अराजकता फैलाने वालों को सीधे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

पुलिस द्वारा पूर्व वर्षों में होली के दौरान हुए विवादों का परीक्षण करते हुए ऐसे सभी संभावित अराजक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई की गई है, जो शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर सकते हैं।

साथ ही जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में सर्वधर्म के संभ्रांत व्यक्तियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित कर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है। हुड़दंग या किसी भी प्रकार की अराजक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह भी किया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत खाका

सुरक्षा की दृष्टि से पूरे जनपद को 3 सुपर जोन, 8 जोन, 21 सेक्टर और 53 सब-सेक्टर में विभाजित किया गया है।

सुपर जोन में अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी तैनात रहेंगे।

जोन में क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारी प्रभारी होंगे।

सेक्टर में संबंधित थाना प्रभारी और

सब-सेक्टर में उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अतिरिक्त सभी क्षेत्रों में मोबाइल पार्टी एवं स्टेटिक फोर्स की तैनाती की गई है, जो निरंतर भ्रमणशील रहकर प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखेगी। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया है तथा त्वरित कार्रवाई के लिए सभी थाना क्षेत्रों में पीसीआर वाहन सक्रिय रहेंगे।

सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी

पुलिस द्वारा सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 24×7 निगरानी की जा रही है। भ्रामक खबरें, विवादित पोस्ट या धार्मिक वैमनस्यता फैलाने वाले संदेश प्रसारित करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

होलिका दहन के लिए निर्देश

जनपद में आयोजित होने वाले होलिका दहन कार्यक्रमों के मद्देनजर पुलिस ने आयोजकों के साथ बैठक कर उन्हें निर्धारित स्थलों पर ही कार्यक्रम आयोजित करने तथा किसी नई परंपरा की शुरुआत न करने के निर्देश दिए हैं।

आमजन से अपील

देहरादून पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि होली के इस पावन पर्व को परिवार के साथ हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि उनकी किसी भी गतिविधि से अन्य लोगों को असुविधा न हो।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्यौहार के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की

Related posts

जिलाधिकारी के एक ही प्रयास में 14 अनाथ, बौद्धिक रूप से दिव्यांग बालिकाओं को मिला नया, उच्चस्तरीय आशियाना

cradmin

यू. टी.यू. कुलपति डॉ. ओंकार सिंह एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ. वी के पटेल की तत्काल बर्खास्तगी की मांग को लेकर छात्रों का शांतिपूर्ण धरना

prabhatchingari

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार को लेकर देहरादून की सड़कों पर, हजारों की संख्या में हिन्दुओं की आक्रोश रैली

prabhatchingari

भाजपा ने सिख समाज के साथ किया धोखा :- रविंद्र सिंह आनंद

cradmin

हर ग्राम योग हर वार्ड योग के तहत राज्य में 9 वेअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन होगा

prabhatchingari

जलते जंगल- सुलगता पहाड़,कैसे होगा राज्य- खुश हाल, हिमालय- पूछ रहा सवाल” पर वेबिनार

prabhatchingari

Leave a Comment