Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, पहाड़ों में बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट

 

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है।  सुबह से प्रदेश के कई क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई, वहीं तेज हवाओं के चलने से ठंड का असर दोबारा महसूस किया जाने लगा है। मौसम में आए इस अचानक बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। पर्वतीय जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने के भी आसार बताए गए हैं।

मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ इलाकों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा लगभग 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की है। विशेष रूप से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों में जाने से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

Related posts

तुलाज़ इंस्टीट्यूट के वार्षिक फेस्ट ‘संस्कृति 2025’ का शुभारंभ

prabhatchingari

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण

cradmin

ईट राइट इंडिया अभियान की हुई जोरदार शुरुआत

prabhatchingari

सोनू सूद–नीति मोहन का धमाल, महिला यूपीएल फाइनल में बजेगा उत्तराखंड की संस्कृति का डंका

cradmin

भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु,

cradmin

उत्तराखंड की एवरेस्ट कोरिएंडर पाउडर टीम बनी विजेता

prabhatchingari

Leave a Comment