Advertisement

ग्राफिक एरा में शोध व नवाचार पर केंद्रित फूड प्रोसेसिंग कार्यशाला

By: Naveen Joshi

On: Monday, March 23, 2026 10:35 PM

Google News
Follow Us
------

 

देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने छात्र छात्राओं को उन्नत फूड प्रोसेसिंग तकनीकों, सटीक पोषण और खाद्य नवाचारों की जानकारी दी।

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में ‘एडवांस्ड फूड प्रोसेसिंग’ विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला शुरू हो गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए सीएसआईआर – सीएफटीआरआई, मैसूर की पूर्व निदेशक डा. श्रीदेवी अन्नपूर्णा सिंह ने कहा कि प्रोटीन केवल एक पोषक तत्व नहीं बल्कि शरीर के समुचित विकास और कार्यप्रणाली के लिए आवश्यक माइक्रोन्यूट्रिएंट है। उन्होंने कहा कि केवल प्रोटीन की मात्रा ही नहीं बल्कि उसकी गुणवत्ता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।

 

यूनिवर्सिटी के कुलपति डा. नरपिंदर सिंह ने कहा कि आधुनिक फूड प्रोसेसिंग तकनीकों के माध्यम से न केवल भोजन को सुरक्षित बनाया जा सकता है बल्कि उसके पोषक तत्वों की मात्रा को भी बढ़ाया जा सकता है। कनाडा के प्रोवेटा न्यूट्रिशन के निदेशक रजनीश त्यागी ने कहा कि आधुनिक कृषि तकनीकों और इनोवेशन के समन्वय से खाद्य और पेय उद्योग में नई संभावनाएं विकसित हो रही है, जो आने वाले समय में बेहतर, सुरक्षित और टिकाऊ खाद्य प्रणाली के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

 

इस कार्यशाला का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट ने किया। कार्यशाला में डिपार्टमेंट के प्रभारी डा. संजय कुमार के साथ डा. अंकिता डोभाल, डा. रवनीत कौर, डा. अरुण कुमार अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment