Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

नन्हे मुन्ने बच्चों के डिग्री एवं प्रमाण-पत्र प्राप्त कर चेहरे खिले…

 

 

 

देहरादून , एडिफाई वर्ल्ड स्कूल में ग्रेजुएशन डे समारोह अत्यंत भावनात्मक, गरिमामय और यादगार वातावरण में संपन्न हुआ। इस समारोह में कक्षा IK-3 और कक्षा- V छात्रों ने भाग लिया।यह केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि विद्यार्थियों के जीवन की उस महत्वपूर्ण यात्रा का उत्सव था, जिसमें उनके सपनों, संघर्षों और सफलताओं की झलक स्पष्ट दिखाई दे रही थी। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ, जिसने वातावरण को पवित्र और प्रेरणादायक बना दिया। विद्यालय के निदेशक महोदय एडवोकेट पंकज होलकर ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर आगे बढ़ते रहने, असफलताओं से सीख लेने और अपने मूल्यों को सदैव बनाए रखने की सीख दी। विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर डिग्री एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए, तो उनके चेहरे पर मेहनत का संतोष और सफलता की चमक साफ झलक रही थी। यह पल न केवल विद्यार्थियों के लिए, बल्कि उनके अभिभावकों और शिक्षकों के लिए भी अत्यंत गर्व का था।

 

विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के समर्थन के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह संस्था उनके जीवन की मजबूत नींव है, जो उन्हें हर परिस्थिति में आगे बढ़ने की शक्ति देगी।

 

समारोह के दौरान प्रस्तुत किए गए रंगारंग कार्यक्रमों ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया। नृत्य, संगीत ने न केवल मनोरंजन किया, बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभा और आत्मविश्वास को भी उजागर किया।

 

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापिका हरलीन कौर चौधरी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने संस्थान का नाम रोशन करें और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाएं। यह दिन सभी के हृदय में एक अमिट स्मृति के रूप में सदैव जीवित रहेगा।

Related posts

जनता दर्शन में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 190 मामलों पर प्रशासन सख्त

cradmin

SGRR विश्वविद्यालय में फार्मेसी शिक्षा के जनक प्रोफेसर महादेव लाल श्रॉफ को किया याद

prabhatchingari

निकाय चुनावों की उल्टी गिनती शुरू……

prabhatchingari

उत्तराखंड प्रीमियर लीग का आगाज़ : पिथौरागढ़ हरिकेंस ने मसूरी थंडर्स को 7 विकेट से दी मात

cradmin

वी-ट्रांस ने ऊंचे लक्ष्य निर्धारित किए: विकास और विस्तार को गति दी

prabhatchingari

इंटरनेशनल वर्कप्लेस ग्रुप ने हाईब्रिड वर्किंग की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए उत्तराखंड में एचक्यू का लॉन्च किया

prabhatchingari

Leave a Comment