Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

दून में छात्र गुटबाजी पर सख्ती, एसएसपी ने दिए कड़े निर्देश

देहरादून। जनपद में शिक्षण संस्थानों में बढ़ती गुटबाजी और छात्र विवादों पर सख्ती बरतते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि ऐसे मामलों में लिप्त छात्रों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही संबंधित शिक्षण संस्थानों की जवाबदेही भी तय की जाएगी।

मंगलवार को आयोजित गोष्ठी में एसएसपी ने सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थानों, हॉस्टलों और पीजी में सक्रिय गुटबाजी करने वाले तथा संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त छात्रों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही ऐसे मामलों की सूचना संबंधित संस्थानों को भेजकर दोषी छात्रों के निष्कासन की प्रक्रिया भी सुनिश्चित कराई जाए।

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि छात्रों के बीच किसी भी प्रकार के झगड़े या मारपीट की सूचना मिलते ही तत्काल मुकदमा दर्ज कर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए। रात्रि के समय अनावश्यक रूप से घूमने वाले छात्रों और संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाकर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

इसके अलावा थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में दिन और रात के समय सघन चेकिंग अभियान चलाएं और ड्रंक एंड ड्राइव, तेज रफ्तार तथा लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।

एसएसपी ने शिक्षण संस्थानों, हॉस्टलों और पीजी संचालकों के साथ बैठक कर उन्हें भी सख्त हिदायत देने को कहा है कि छात्र विवादों की सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए। यदि किसी संस्थान द्वारा ऐसी जानकारी छिपाई जाती है और भविष्य में कोई अप्रिय घटना होती है, तो संबंधित प्रबंधन के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में छात्रों के बीच होने वाले विवादों पर भी पुलिस सख्त नजर रखेगी। ऐसे मामलों में संबंधित संचालकों की भूमिका की जांच की जाएगी और विवादों की पुनरावृत्ति होने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी ने चेतावनी दी कि यदि किसी थाना क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाओं में पुलिस की लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित थाना प्रभारी की जिम्मेदारी तय करते हुए उनके खिलाफ भी कार्रवाई की

Related posts

वॉकथॉन से गूँजा नारा – ‘स्वस्थ हृदय, स्वस्थ जीवन

cradmin

ग्राफिक एरा में एआई मॉडल जेनरेशन पर कार्यशाला

cradmin

बीकेटीसी का 18 सदस्यीय अग्रिम दल श्री केदारनाथ धाम प्रस्थान हुआ

prabhatchingari

उनियाल क्रिकेट एकेडमी ने जीता चौथा अर्जुन शर्मा मेमोरियल खिताब

cradmin

डीएम ने दिलाया राज्य आंदोलनकारी के परिजन को सम्मान पत्र।

prabhatchingari

आपदा से निपटने की तैयारी को सुदृढ़ करने हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

cradmin

Leave a Comment