Prabhat Chingari
उत्तराखंडदुर्घटना

ट्रांजिट कैंप में सिलेंडर विस्फोट से हड़कंप, चार घायल

 

देहरादून/रुद्रपुर,  ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में  खाना बनाते समय घरेलू गैस सिलेंडर में हुए जोरदार विस्फोट से हड़कंप मच गया। हादसे में चार युवक गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

जानकारी के अनुसार, चामुंडा मंदिर, शिव नगर ट्रांजिट कैंप निवासी कुमार सेन, अंकित कुमार, सत्यवीर सिंह और सुमित कुमार एक ही मकान में किराए पर रहते हैं। बताया जा रहा है कि चारों युवक कमरे में गैस सिलेंडर पर खाना बना रहे थे, तभी अचानक तेज धमाका हुआ और आग की लपटें पूरे कमरे में फैल गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कमरे में रखे दो बड़े और एक छोटा सिलेंडर भी एक के बाद एक फट गए। लगातार हुए धमाकों से कमरे की दीवार तक क्षतिग्रस्त हो गई।

धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। आग की चपेट में आकर चारों युवक बुरी तरह झुलस गए, हालांकि उन्होंने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

अग्निशमन अधिकारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि टीम के पहुंचने से पहले ही आग काफी फैल चुकी थी, जिससे कमरे को भारी नुकसान हुआ। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

फिलहाल पुलिस और अग्निशमन विभाग विस्फोट के कारणों की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच में गैस रिसाव या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है।

Related posts

चमोली जिले के कोठियालसैंण पावर हाउस में लगी आग, बिजली सप्लाई हुई ठप्प

prabhatchingari

आईजीआई ने किया एजीएल का अधिग्रहण, कलर्ड जेमस्टोन सर्टिफिकेशन में वैश्विक विस्तार की ओर बड़ा कदम

cradmin

गढ़वाल भ्रातृ मण्डल संस्था ने मनाया 49वां स्थापना दिवस, जरूरतमंद विद्यार्थियों को कंबल वितरित

cradmin

यूजेवीएन लिमिटेड द्वारा विश्व विख्यात प्रेरक वक्ता शिव खेड़ा की कार्यशाला का आयोजन

prabhatchingari

शहर के भविष्य पर होगी चर्चा, नागरिक–प्रशासन संवाद का आयोजन

cradmin

आर्यन स्कूल में आयोजित हुआ 25वां जूनियर स्कूल वार्षिक खेल दिवस…

cradmin

Leave a Comment