देहरादून, ऑल्ट्स हेल्थकेयर द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं उनके परिजनों के लिए एक विशेष गोद भराई (बेबी शॉवर) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 25 दंपत्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मातृत्व के इस विशेष चरण को उत्सव के रूप में मनाया।
उद्देश्य मातृत्व को उत्सव के साथ-साथ स्वास्थ्य जागरूकता से जोड़ना रहा। इस अवसर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों ने गर्भावस्था के दौरान संतुलित आहार, नियमित जांच, सुरक्षित प्रसव, दर्द रहित प्रसव (पेनलेस लेबर) के विकल्प तथा नवजात शिशु की देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गेम्स एवं क्विज़ सत्रों का आयोजन किया गया, जिनके माध्यम से प्रतिभागियों को रोचक एवं इंटरैक्टिव तरीके से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई। साथ ही सभी प्रतिभागियों को हेल्थ किट एवं उपहार भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर डॉ. अनूषा के. रवि, डॉ. प्रियंका भडाना, डॉ. मनीष, डॉ. रुचि गौर, डॉ. कनिका, डॉ. राहुल वाष्र्णेय, डॉ. वरुण पराशर तथा कार्यक्रम संयोजक दीपिका सहित अन्य चिकित्सकीय एवं प्रबंधन टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
ऑल्ट्स हेल्थकेयर, जो प्रसूति एवं बाल चिकित्सा के क्षेत्र में ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के रूप में विकसित हो रहा है, अपनी “हेलो एक्सपीरियंस” पहल के माध्यम से प्रसव प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित, व्यक्तिगत एवं सहयोगपूर्ण बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। इस पहल के अंतर्गत बर्थ कंपैनियन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।
हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को मातृत्व एवं नवजात शिशु देखभाल के प्रति जागरूक किया जा सके।
