Advertisement

जिला प्रशासन सख्त: अस्पतालों में मैनपॉवर बढ़ाकर सुधारी व्यवस्थाएं

By: Naveen Joshi

On: Sunday, March 29, 2026 1:06 PM

Google News
Follow Us

देहरादून, आमजन को सुलभ, सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिलाधिकारी सविन बंसल के प्रयासों से जिले के सरकारी चिकित्सालयों में 34 आउटसोर्स कार्मिकों की तैनाती की गई है।

जिलाधिकारी द्वारा शहर से लेकर दुर्गम क्षेत्र त्यूनी तक किए गए स्थलीय निरीक्षण के दौरान अस्पतालों में मैनपॉवर की कमी सामने आई थी। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन ने बजट स्वीकृत कर विभिन्न चिकित्सालयों में आवश्यक कार्मिकों की नियुक्ति सुनिश्चित की।

जिला चिकित्सालय, उप जिला चिकित्सालय मसूरी एवं ऋषिकेश, मॉडल टीकाकरण केंद्र, एसएनसीयू, शव विच्छेदन गृह, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूनी तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकराता में लैब टेक्नीशियन, कक्ष सेविका, वाहन चालक और पर्यावरण मित्र सहित विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।

जिला चिकित्सालय के मॉडल टीकाकरण केंद्र में 7 कार्मिक, ऋषिकेश में 13, मसूरी में 7, एसएनसीयू में 2, शव विच्छेदन गृह में 1 तथा त्यूनी और चकराता में अतिरिक्त कार्मिकों की तैनाती से स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ किया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु भी व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। साथ ही विभिन्न माध्यमों से कार्यरत कार्मिकों के सेवाविस्तार को भी स्वीकृति दी गई है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करते हुए आमजन को बेहतर और सुगम स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएं तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

Leave a Comment