खरसाली। भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार रविवार को खरसाली हैलीपेड पहुंचे। उनके खरसाली पहुंचने पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, जिलाधिकारी प्रशांत आर्य तथा पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त कुछ ही देर बाद विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों एवं सुरक्षा एजेंसियों द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।






