फेक नैरेटिव और भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहें : सीएम धामी

By: Naveen Joshi

On: Monday, May 25, 2026 7:01 PM

Google News
Follow Us
------

हल्द्वानी में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स और युवाओं से संवाद, डिजिटल प्लेटफॉर्म को राष्ट्र निर्माण का माध्यम बनाने का आह्वान
देहरादून/हल्द्वानी। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने कहा कि सोशल मीडिया आज केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, सकारात्मक परिवर्तन लाने और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी निभाने का प्रभावशाली मंच बन चुका है। उन्होंने युवाओं से फेक नैरेटिव, भ्रामक सूचनाओं और समाज को बांटने वाली ताकतों से सतर्क रहने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री श्री धामी हल्द्वानी में आयोजित “सोशल मीडिया मंथन विथ सीएम धामी” कार्यक्रम में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स, कंटेंट क्रिएटर्स, डिजिटल वॉलेंटियर्स और युवाओं से संवाद कर रहे थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं ने सोशल मीडिया, उत्तराखंड के विकास, रोजगार, संस्कृति, राष्ट्रवाद और युवाओं की भूमिका से जुड़े विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री से सवाल पूछे, जिनका उन्होंने स्पष्टता और आत्मीयता के साथ जवाब दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का युवा डिजिटल माध्यमों के जरिए अपनी बात पूरी दुनिया तक पहुंचाने की क्षमता रखता है। उत्तराखंड के युवाओं में अपार प्रतिभा है और वे सोशल मीडिया के माध्यम से प्रदेश की संस्कृति, पर्यटन, परंपरा और सकारात्मक छवि को वैश्विक स्तर तक पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग सकारात्मकता, सत्य और समाजहित के लिए किया जाना चाहिए तथा तथ्यपरक जानकारी साझा करना प्रत्येक युवा की जिम्मेदारी है।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भी सोशल मीडिया को जनसंवाद का सशक्त माध्यम बनाया है और युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने के लिए निरंतर प्रेरित किया है। इसी भावना के साथ राज्य सरकार युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने, स्टार्टअप, नवाचार, खेल, संस्कृति और पर्यटन के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने नकल विरोधी कानून, समान नागरिक संहिता, धर्मांतरण विरोधी कानून और सख्त भू-कानून जैसे ऐतिहासिक फैसले लेकर युवाओं और प्रदेश के भविष्य को सुरक्षित करने का कार्य किया है। देवभूमि की संस्कृति और पहचान को संरक्षित रखते हुए विकास के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स ने अपने सुझाव और अनुभव भी साझा किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं के सुझावों और सकारात्मक सहभागिता का सदैव स्वागत करती है। उन्होंने युवाओं से उत्तराखंड के डिजिटल ब्रांड एम्बेसडर बनकर प्रदेश की सकारात्मक छवि दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सांसद Ajay Bhatt, कैबिनेट मंत्री Pradeep Batra, Ram Singh Kaida, विधायक Sarita Arya, भाजपा जिलाध्यक्ष Pratap Singh Bisht, दायित्वधारी Shankar Koranga, महापौर Gajraj Singh Bisht सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment