भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, कल से बारिश और ओलावृष्टि के आसार

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, May 27, 2026 9:31 PM

Google News
Follow Us
------

 

देहरादून,  उत्तराखण्ड में भीषण गर्मी से जल्द राहत मिलने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में राज्य के विभिन्न जनपदों में वर्षा, गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि तथा तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग द्वारा 27 मई 2026 को जारी पूर्वानुमान के अनुसार 28 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि तथा 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है। वहीं राज्य के अन्य जनपदों में भी गर्जन के साथ बिजली चमकने तथा तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

29 मई को उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में गर्जन, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक की तेज हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है। इसके अतिरिक्त उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग एवं चमोली जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की भी आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग ने 30 एवं 31 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा संबंधित जनपदों को सतर्क रहने और आवश्यक एहतियाती व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों को अलर्ट मोड में रखने तथा त्वरित कार्रवाई के लिए सभी आवश्यक संसाधन तैयार रखने को कहा गया है।

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने प्रदेशवासियों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, सुरक्षित स्थानों पर रहने तथा आकाशीय बिजली एवं तेज हवाओं के समय पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहने की अपील की है। उन्होंने लोगों से मौसम संबंधी नवीनतम जानकारी एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment