देहरादून, ईद-उल-जुहा का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न हुआ। पर्व के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक एवं समुचित प्रबंध किये गये थे।
मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों तथा संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी थी। इसके अतिरिक्त पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा धार्मिक स्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि रखी गयी।
पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस द्वारा अवांछनीय तत्वों पर लगातार निगरानी रखी गयी। जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में ईद की नमाज सकुशल सम्पन्न हुई तथा कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई।
देहरादून पुलिस द्वारा सभी नागरिकों से आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति बनाए रखने की अपील की गयी। साथ ही पर्व के अवसर पर जनपदवासियों को शुभकामनाएं भी दी गयीं।






