Advertisement

गोपेश्वर महाविद्यालय में अति वृष्टि से भागीरथी छात्रावास की दीवार हुई क्षतिग्रस्त 

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, July 21, 2026 9:26 AM

Google News
Follow Us

 

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )

गोपेश्वर महाविद्यालय में विगत रात्रि हुई भारी बारिश से भागीरथी छात्रावास की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। भागीरथी छात्रावास में रह रहे छात्रों को सुरक्षा की दृष्टि से खाली करने का निर्देश दिए गए। प्रभावित छात्रावासियों के लिए अलकनंदा छात्रावास में रहने की व्यवस्था कर दी गई है।

इससे पूर्व महाविद्यालय में जिला प्रशासन के प्रतिनिधि द्वारा प्रभावित स्थल का निरीक्षण किया गया और इसकी रिपोर्ट आपदा प्रबंधन विभाग को प्रेषित की गई है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment