Advertisement

लोकतांत्रिक मर्यादाओं के मुद्दे पर भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस मुख्यालय का किया घेराव

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, July 22, 2026 7:59 PM

Google News
Follow Us

 

देहरादून, । भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में कांग्रेस के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय का घेराव किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल समेत हजारों की संख्या में कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी प्रदर्शन में शामिल हुए। भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी पर लोकतांत्रिक परंपराओं और संवैधानिक मर्यादाओं के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए उनके हालिया कदम की कड़ी आलोचना की।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री के आवास का घेराव करना अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक कदम है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व समाज में अराजकता और भ्रम की स्थिति पैदा करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के पद पर रहते हुए राहुल गांधी को संवैधानिक मर्यादाओं का पालन करना चाहिए, लेकिन उनके इस प्रकार के कदम लोकतांत्रिक मूल्यों को आहत करते हैं। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता ऐसे कृत्यों की निंदा करता है और लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा का विरोध प्रदर्शन पूरी तरह संवैधानिक और लोकतांत्रिक तरीके से किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को विरोध दर्ज कराने का अधिकार है, लेकिन वह समाज और राष्ट्रहित में होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार भ्रम फैलाकर युवाओं को गुमराह करने का प्रयास कर रही है तथा लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक परंपराओं की अनदेखी करती रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का आचरण उनके पद की गरिमा के अनुरूप नहीं है और इससे समाज में अशांति का वातावरण पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है।

विरोध प्रदर्शन में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, दीप्ति रावत, ज्योति प्रसाद गैरोला, कैबिनेट मंत्री एवं राजपुर विधायक खजान दास, विधायक सविता कपूर, सहदेव सिंह पुंडीर, बृजभूषण गैरोला, महिला मोर्चा अध्यक्ष रुचि भट्ट, युवा मोर्चा अध्यक्ष विपुल मंदौली सहित आदित्य चौहान, नलिन भट्ट, नेहा जोशी, विनोद उनियाल, विनोद सुयाल, मनवीर चौहान, महानगर महामंत्री संदीप मुखर्जी, विजेंद्र थपलियाल, राजेंद्र ढिल्लों, संकेत नौटियाल, ओम कक्कड़, राजेश कंबोज, सुनील शर्मा, मोहित शर्मा, जगदीश सेमवाल, प्रदीप कुमार, अक्षत जैन, विनोद शर्मा, मोतीराम, संदीप बिजलवान, महिपाल समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी, पार्षद, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment