Advertisement

‘विकसित भारत’ के संकल्प से जुड़े विद्यार्थी और ग्रामीण, चकराता में तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्न

By: Naveen Joshi

On: Thursday, July 23, 2026 4:20 PM

Google News
Follow Us

 

चकराता। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून द्वारा चिल्ड्रन्स पार्क, चकराता में आयोजित ‘विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ विषयक तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम का गुरुवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। कार्यक्रम के दौरान चित्र प्रदर्शनी, भाषण, पेंटिंग, क्विज प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, योग प्रदर्शन तथा विभिन्न विभागों के सूचना स्टॉलों के माध्यम से विद्यार्थियों, ग्रामीणों और आमजन को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का प्रयास किया गया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि कैंट बोर्ड, चकराता के उपाध्यक्ष अनिल चांदना ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर स्वयं लाभान्वित होने तथा समाज के अन्य लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी ही विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करेगी।

कार्यक्रम में कैंट इंटर कॉलेज, चकराता के छात्र-छात्राओं ने भाषण, चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने ‘विकसित भारत’ विषयक चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा कृषि विभाग, बाल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए सूचना स्टॉलों से सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम के दूसरे दिन जौनसार पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। योग एवं सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। वहीं तीसरे दिन कैंट इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत जौनसारी लोकनृत्य कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा।

दूसरे दिन की मुख्य अतिथि एवं जौनसार पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती मृदुला थापा ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं एवं पुरुषों ने चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा विभिन्न विभागों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए सूचना स्टॉलों से योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

समापन अवसर पर ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता तथा ‘विकसित भारत’ विषयक चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि अनिल चांदना ने सम्मानित किया।

 

जौनसार पब्लिक स्कूल (जूनियर वर्ग) में नमस्वी तोमर प्रथम, अर्पित रंजन द्वितीय एवं एना तोमर तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में शम्भवी प्रथम, अरैना चांदना द्वितीय तथा ईशांत नेगी तृतीय स्थान पर रहे।

कैंट इंटर कॉलेज में ‘विकसित भारत’ विषयक चित्रकला प्रतियोगिता में नाव्या प्रथम, प्रिन्सी द्वितीय एवं कृष तृतीय रहे। भाषण प्रतियोगिता में गरिमा ने प्रथम, आराध्य तोमर ने द्वितीय तथा सोनाक्षी वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

November 1, 2026

November 1, 2026

November 1, 2026

November 1, 2026

November 1, 2026

November 1, 2026

Leave a Comment