Advertisement

पीपलकोटी टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, 3 की तलाश जारी

By: Naveen Joshi

On: Friday, August 14, 2026 12:07 PM

Google News
Follow Us

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
चमोली जिले के पीपलकोटी टनल हादसे में अब तक 7 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 मजदूर घायल हुए हैं। घायलों में एक मजदूर का इलाज पीपलकोटी स्थित विवेकानंद हॉस्पिटल में चल रहा है, जबकि 11 मजदूरों को गोपेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक गंभीर घायल मजदूर को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे के बाद टनल में फंसे 3 मजदूरों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।
बताया गया है कि हादसे के समय टनल के अंदर कुल 28 मजदूर काम कर रहे थे। इनमें से 6 मजदूर हादसे के दौरान सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे, जबकि अन्य मजदूर टनल के अंदर फंस गए थे। इनमें से अब तक 7 मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 3 मजदूर अभी भी लापता हैं। रेस्क्यू टीमें लगातार टनल के अंदर अभियान चलाकर लापता मजदूरों की तलाश में जुटी हुई हैं।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment