Advertisement

जेके मैक्स पेंट्स ने जेके नैचुरल्स ऑरा के साथ सस्टेनेबल पेंट्स में रखा कदम

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, October 21, 2026 5:59 PM

Google News
Follow Us

 

देहरादून,  जेके मैक्स पेंट्स ने सस्टेनेबल पेंट्स का नया ब्रांड जेके नैचुरल्स लॉन्च किया है। इस ब्रांड का पहला प्रोडक्ट जेके नैचुरल्स ऑरा है। भारत के पहले नेचर लवर्स पेंट के रूप में पेश किया गया यह ब्रांड घर की सुंदरता और रोजमर्रा की जिंदगी में जागरूक सोच को एक साथ लाता है। आधुनिक घरों के लिए डिजाइन किए गए जेके नैचुरल्स ऑरा लक्जरी इंटीरियर इमल्शन में 40%+ इको-फ्रेंडली सामग्री (जिसमें 10%+ बायो-बेस्ड इमल्शन शामिल है) और एयर-प्यूरिफिकेशन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही इससे प्रीमियम फिनिश भी मिलती है।

जेके नैचुरल्स ऑरा को शार्क सॉल्यूशंस के साथ मिलकर तैयार किया गया है। शार्क सॉल्यूशंस डेनमार्क की क्लीनटेक कंपनी है और रीसाइक्लिंग में ग्लोबल लीडर है। ऑरा के फॉर्मूले में बेकार हो चुके लैमिनेटेड कांच से निकाला गया रीसाइकल पीवीबी (पॉलीविनाइल ब्यूटिरल) शामिल किया गया है। यह सामग्री इस्तेमाल के बाद के वेस्‍ट को पेंट बनाने के कच्चे माल में बदलती है और सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा देती है। मार्केट में इस प्रोडक्ट का चरणबद्ध लॉन्‍च अक्टूबर के अंत से नवंबर के मध्य में उत्तर भारत में होगा, जिसके बाद इसे पूरे देश में लॉन्च करने की योजना है।

जेके नैचुरल्स ऑरा में एडवांस एयर-प्यूरिफिकेशन तकनीक है, जो घर के अंदर मौजूद फॉर्मेल्डिहाइड को कम करने और कमरे की हवा को बेहतर बनाने में मदद करती है। इसका फॉर्मूला रीसाइकल और बायो-बेस्ड सामग्रियों को गहरी चमक और बेहतरीन स्मूथनेस के साथ ग्राहकों को 2,000 से अधिक शेड्स में एक लक्जरी इंटीरियर पेंट का विकल्प देता है। इस रेंज की पैकेजिंग में भी रीसाइकल सामग्री का उपयोग किया गया है। इस तरह सस्टेनेबिलिटी पर इसका फोकस फॉर्मूले से आगे भी जाता है।

लॉन्च के बारे में बात करते हुए व्हाइट सीमेंट एंड पेंट्स के बिजनेस हेड श्री नितीश चोपड़ा ने कहा, “जेके मैक्स पेंट्स में हमने हमेशा ऐसे समाधान विकसित करने पर ध्यान दिया है जो ग्राहकों की बदलती जरूरतों को पूरा करते हैं। जेके नैचुरल्स के साथ हम घर को सुंदर बनाने की कैटेगरी में सस्टेनेबिलिटी को शामिल करके इस प्रतिबद्धता को आगे बढ़ा रहे हैं। हमारा पहला प्रोडक्ट जेके नैचुरल्स ऑरा इनोवेटिव सामग्रियों, एयर-प्यूरिफिकेशन तकनीक और एक प्रीमियम फिनिश को एक साथ लाता है और ग्राहकों को उनके घरों के लिए सोच-समझकर बनाया गया विकल्प देता है। शार्क सॉल्यूशंस के साथ हमारा सहयोग इनोवेटिव सामग्रियों की खोज करने और ऐसे प्रोडक्ट्स बनाने के हमारे प्रयास को दर्शाता है, जिनमें परफॉर्मेंस और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी, दोनों का संतुलन हो।”

इस लॉन्च के तहत जेके मैक्स पेंट्स प्रोडक्ट की पैकेजिंग पर दिए गए क्यूआर कोड के जरिए “प्लेज अ ट्री” पहल भी शुरू कर रहा है। ग्राहक संकल्प लेने के लिए कोड को स्कैन कर सकते हैं और ऑनलाइन लिए गए हर संकल्प के लिए कंपनी एक पेड़ लगाएगी। यह पहल ग्राहकों को छोटे और सार्थक कदमों के जरिए एक हरे-भरे भविष्य में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करती है।

इसी बात को आगे बढ़ाते हुए व्हाइट सीमेंट एंड पेंट्स के हेड ऑफ मार्केटिंग श्री अमनदीप मल्हारी ने कहा, घर रहने की जगह होने के साथ उसमें रहने वाले लोगों की पसंद और मूल्यों का आईना भी होता है। जेके नैचुरल्स के साथ हम इस विचार को एक ऐसी पेंट रेंज के जरिए जीवंत करना चाहते थे जो प्रकृति की सुंदरता को आधुनिक जीवन की जरूरतों के साथ जोड़ती है। पेड़ लगाने की यह पहल इसी सोच का विस्तार है, जो ग्राहकों को हरे-भरे भविष्य के लिए एक सामूहिक प्रयास में शामिल होने के लिए प्रेरित करती है। नैचुरल्‍स ऑरा के लॉन्च के साथ एक डिजिटल फिल्म लॉन्‍च की जाएगी, जो जेके नैचुरल्स के पीछे की सोच और प्रकृति से प्रेरित, सस्टेनेबल होम ब्यूटीफिकेशन पर इसके फोकस को दिखाएगी।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 21, 2026

October 21, 2026

October 21, 2026

October 21, 2026

October 21, 2026

October 21, 2026

Leave a Comment