Advertisement

ग्राफिक एरा हिल का स्टूडेंट ग्राफेस्ट शुरू…

By: Naveen Joshi

On: Monday, October 26, 2026 11:26 PM

Google News
Follow Us

 

 

देहरादून , । ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी का वार्षिक उत्सव ज़ोरदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ शुरू हो गया। संगीत की धुनों, थिरकते कदमों और युवा जोश के साथ ग्राफेस्ट की शाम रंगों, रिदम और तालियों की गूंज से सराबोर रही।

 

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के ग्राउंड में आज स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 के मंच पर हुनर, रचनात्मकता और धमाकेदार परफॉर्मेंस का अनूठा संगम देखने को मिला। वेस्टर्न सिंगिंग की दिलकश आवाजों से लेकर रैप के दमदार अंदाज, क्लासिकल डांस और भांगड़े की जोशीली बीट्स तक, हर प्रस्तुति ने अपनी अलग छाप छोड़ी।

 

इस अवसर पर ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डा. कमल घनशाला ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियां भी छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास का अहम हिस्सा हैं। ऐसे आयोजन उन्हें अपनी प्रतिभा को सामने लाने और उसे बेहतर बनाने का अवसर देते हैं। यह विभिन्न देशों और राज्यों की संस्कृति को जानने और समझने के लिए यह एक अच्छा अवसर है। डा. घनशाला ने कहा कि अनुशासन और टीम भावना कैंपस के बाहर भी महत्व रखती हैं।

 

इस शानदार शाम की शुरुआत रैप बैटल के जोशीले मुकाबलों से हुई, जिसमें प्रियांशु भट्ट, हर्ष वर्धन सिंह, सानिध्या, विनय चौहान, चिराग सती और अंश भंडारी ने अपने रैप मंच पर दमदार अंदाज से पेश किए। शास्त्रीय गायन में जोया प्रवीण, अभिषेक शाह, हर्षित पाठक और श्रद्धा ने अपनी आवाज से समां बांधा, जबकि वेस्टर्न सिंगिंग में कृतिका कुंडलिया, तेजस्वी कोठियाल, विभा गोस्वामी, कृष्णा बख्शी, शिवम शर्मा और सार्थक जोशी ने अपनी गायकी से दर्शकों का ध्यान खींचा। शास्त्रीय नृत्य में अनन्या पंवार, वेदांशी रतूड़ी, दिव्यांशु सिंह ठाकुली, सौमिली मैती और मैत्रेयी डिमरी की प्रस्तुतियों ने अपनी छाप छोड़ी। वहीं, लोक नृत्य में रामैलोचा, देहरादून भांगड़ा क्लब, देवी दर्शन, उत्तरायणी और टीम एनएसएस ने पारंपरिक नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियों से मंच पर लोक संस्कृति के विविध रंग बिखेरे।

 

युवा कलाकारों की शानदार परफॉर्मेंस, बेमिसाल तालमेल और मंच पर दिखे आत्मविश्वास ने स्टूडेंट ग्राफेस्ट के इस दिन को जोश और रोमांच से भर दिया।

हर प्रस्तुति में हुनर और नए अंदाज की झलक देखने को मिली, वहीं छात्र-छात्राओं के जोश और उत्साह ने इसमें चार चांद लगा दिए।

 

स्टूडेंट ग्राफेस्ट में यूनिवर्सिटी की कुलपति डा. तब्बसुम नकवी, कुलसचिव डा. ज्योति छाबड़ा, ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डा. नरेश कुमार शर्मा के साथ अन्य पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, शिक्षक शिक्षिकाएं और सैकड़ों छात्र छात्राएं शामिल हुए।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 26, 2026

October 26, 2026

October 26, 2026

October 26, 2026

October 26, 2026

October 26, 2026

Leave a Comment