Advertisement

बाबा केदार के धाम में गिरी बर्फ, पारा लुढ़का…

By: Naveen Joshi

On: Thursday, October 29, 2026 12:38 PM

Google News
Follow Us

देहरादून/रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में बर्फबारी के चलते ठंड में इजाफा हुआ है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। प्रतिकूल मौसम को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस और प्रशासन की टीमें सतर्क हैं। प्रशासन की ओर से धाम पहुंच रहे यात्रियों को मौसम के अनुरूप सावधानी बरतने और अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

पुलिस-प्रशासन ने श्रद्धालुओं से गर्म कपड़े पहनकर यात्रा करने तथा ठंड से बचाव के पर्याप्त इंतजाम रखने की अपील की है। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि अत्यधिक ठंड के कारण कंपकंपी होने या सांस लेने में परेशानी महसूस होने पर तत्काल चिकित्सा सहायता लें।

प्रतिकूल मौसम के दौरान श्रद्धालु अनावश्यक जोखिम उठाने से बचें और यात्रा के दौरान पुलिस एवं प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर संबंधित पुलिस और प्रशासनिक टीमों से सहायता लेने की अपील की गई है।

आपात स्थिति में 112 नंबर पर कॉल करें। पुलिस-प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सावधानीपूर्वक यात्रा करें और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 29, 2026

October 29, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

October 28, 2026

Leave a Comment