Advertisement

कुबेर टी-20 का महासंग्राम, खिताब जीतने वाली टीम को मिलेंगे दो लाख

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, November 3, 2026 7:52 PM

Google News
Follow Us

देहरादून,   क्रिकेट प्रेमियों को जल्द ही रोमांचक टी-20 मुकाबलों का रोमांच देखने को मिलेगा। रांगड़ फिटनेस क्रिकेट क्लब की ओर से कुबेर टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 20 टीमें खिताबी चुनौती पेश करेंगी। विजेता टीम को दो लाख रुपये और उपविजेता को एक लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

आयोजन समिति के अनुसार, प्रतियोगिता में शामिल टीमों को चार समूहों में विभाजित किया जाएगा। प्रत्येक टीम को कम से कम चार मुकाबले खेलने का अवसर मिलेगा। सभी मैच एकेडमी के मैदान पर आयोजित किए जाएंगे।

प्रतियोगिता के शुभारंभ से पूर्व कप्तानों की बैठक में आधिकारिक ट्रॉफी और टीमों की टी-शर्ट का अनावरण किया जाएगा। प्रत्येक टीम के लिए प्रवेश शुल्क 75 हजार रुपये निर्धारित किया गया है।

उम्र और खिलाड़ियों की भागीदारी के लिए तय किए नियम
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की न्यूनतम आयु 26 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि प्रमाणित प्रशिक्षकों के लिए आयु सीमा 35 वर्ष रखी गई है। अंतर-जिला स्तर के खिलाड़ियों के लिए तीन वर्ष और बोर्ड स्तर के खिलाड़ियों के लिए छह वर्ष का अंतराल अनिवार्य होगा। आयोजन समिति ने प्रतियोगिता को प्रतिस्पर्धात्मक और व्यवस्थित बनाने के लिए नियमों का निर्धारण किया है।

लाइव प्रसारण के साथ मिलेगी कमेंट्री की सुविधा
क्रिकेट प्रशंसकों को मैदान के साथ-साथ ऑनलाइन भी मुकाबलों का रोमांच देखने को मिलेगा। प्रतियोगिता के सभी मैचों का ऑनलाइन सीधा प्रसारण किया जाएगा। दर्शकों के लिए लाइव कमेंट्री की व्यवस्था भी रहेगी। मुकाबलों के संचालन के लिए अनुभवी अंपायरों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा मैच के दिन खिलाड़ियों को दोपहर का भोजन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

व्यक्तिगत प्रदर्शन पर भी बरसेंगे नकद पुरस्कार
प्रतियोगिता में टीमों के साथ ही व्यक्तिगत प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी आकर्षक पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। मैन ऑफ द टूर्नामेंट को 11 हजार रुपये, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को 2,500-2,500 रुपये तथा मैन ऑफ द मैच और सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक को 1,100-1,100 रुपये दिए जाएंगे।

इसके अलावा शतक लगाने, एक पारी में पांच विकेट लेने और 11 गेंदों में अर्धशतक जड़ने वाले खिलाड़ी को 1,100 रुपये का पुरस्कार मिलेगा। हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज को 4,500 रुपये, जबकि एक ओवर में चार छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज को 500 रुपये की नकद राशि प्रदान की जाएगी।

मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह रांगड़, विजय प्रताप मल्न, अनिल डोभाल, राकेश रांग, अखिलेश उनियाल, आशीष नेगी, शेषनाथ शर्मा, शैलेंद्र सिसौदिया, आलोक रावत और मैडी रावत सहित खेल जगत से जुड़े गणमान्य व्यक्ति, वरिष्ठ खिलाड़ी, खेलप्रेमी और आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे। अतिथियों ने प्रतियोगिता के आयोजन की सराहना करते हुए आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं।

 

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment