Advertisement

गणितीय शोध से खुलेंगी नई संभावनाएं…

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, November 3, 2026 8:19 PM

Google News
Follow Us

 

 

 

देहरादून, । ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि आधुनिक तकनीकों के विकास में गणित की भूमिका लगातार व्यापक हो रही है। गणितीय मॉडलिंग, सांख्यिकीय विश्लेषण और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए इंजीनियरिंग की जटिल चुनौतियों के समाधान के साथ बेहतर निर्णय लेने और टिकाऊ विकास की नई राहें खुल रही हैं।

 

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में आज आईसीएमईएमएस-2026 के समापन सत्र में यूनिवर्सिटी की मैथमेटिक्स डिपार्मेंट की हेड डॉ रॉबिन सिंह ने कहा कि गणितीय तकनीकें अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंजीनियरिंग और प्रबंधन के क्षेत्र में नई संभावनाएं खोल रही हैं।

 

इस दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में जापान, तुर्की और ग्रीस सहित भारत के विभिन्न राज्यों से आए विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं ने भाग लिया। सम्मेलन के दौरान आयोजित 20 तकनीकी सत्रों में 200 से अधिक शोध पत्र और शोध सार प्रस्तुत किए गए।

 

इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन यूनिवर्सिटी के मैथमेटिक्स डिपार्मेंट ने किया। कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ ज्योति छाबड़ा, डॉ अक्षय कुमार, डॉ सुनिल कुमार, डॉ अनूप नेगी, डॉ शिवानी सुन्द्रियाल, डॉ चंदन सिंह शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment