Advertisement

क्यूएस एशिया रैंकिंग में ग्राफिक एरा का दबदबा, दक्षिण एशिया में 101वीं रैंक हासिल कर रचा कीर्तिमान

By: Naveen Joshi

On: Wednesday, November 4, 2026 7:10 PM

Google News
Follow Us

देहरादून , । ग्राफिक एरा ने अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक जगत में अपनी उत्कृष्टता और बढ़ती वैश्विक पहचान का एक और उल्लेखनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी को क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में दक्षिण एशिया में 101वीं और एशिया में 415वीं रैंक मिली है।

क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में विश्वविद्यालयों का मूल्यांकन शैक्षणिक प्रतिष्ठा, शोध की गुणवत्ता एवं प्रभाव, अंतर्राष्ट्रीय सहभागिता और शैक्षणिक वातावरण जैसे प्रतिष्ठित वैश्विक मानकों के आधार पर किया जाता है। इन मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में अपनी स्थिति को उल्लेखनीय रूप से सुदृढ़ किया है।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी दक्षिण एशिया में 138वें और एशिया में 523वें स्थान पर था। इस वर्ष दोनों श्रेणियों में विश्वविद्यालय की बेहतर रैंकिंग उसकी निरंतर शैक्षणिक प्रगति और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। विश्वविद्यालय के अनुभवी एवं प्रतिष्ठित फैकल्टी सदस्यों की शैक्षणिक प्रतिबद्धता, शोधपरक दृष्टिकोण और छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के निरंतर प्रयास इस प्रगति के महत्वपूर्ण आधार रहे हैं। अत्याधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं, शोध एवं नवाचार को प्रोत्साहन और वैश्विक शैक्षणिक सहयोग के माध्यम से ग्राफिक एरा ने न केवल शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित किए हैं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय शैक्षणिक जगत में अपनी प्रतिष्ठा को भी निरंतर सुदृढ़ किया है।

हाल ही में जारी टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में भी ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी को वैश्विक स्तर पर 561वीं रैंक प्राप्त हुई है। भारत के विश्वविद्यालयों में 9वीं रैंक हासिल करने के साथ ही रिसर्च क्वालिटी के क्षेत्र में विश्वविद्यालय ने देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डा.  कमल घनशाला ने क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में 108 पायदान ऊपर चढ़ने को ग्राफिक एरा की शानदार उपलब्धि बताते हुए कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता, उसे रोजगार से जोड़ने, दुनिया की नवीनतम टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल और विश्वस्तरीय फैकल्टी के कारण यह संभव हुआ है। ग्राफिक एरा विश्व पटल पर और बड़ा मुकाम हासिल करने के लिए बहुत गंभीरता से कार्य कर रहा है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment