उत्तराखँड में हिन्दी फिल्मों का बनना अच्छी बात है-पाँडे
देहरादून हिन्दी फिल्मों के मशहूर अभिनेता हेमन्त पाँडे ने कहा आज हमारे उत्तराखँड में हिन्दी फिल्मों की शूटिंग होने लग गयी हैं,इसके लिए सरकार का धन्यवाद है।उन्होंने कहा वो पिथोरागढ़ के रहने वाले हैं,आज सरकारों ने फिल्मों को टैक्स फ्री भी किया है।आने वाले समय में फिल्म निदेशक विक्रम भट्ट जी के निर्देशन में उनकी हारर फिल्म आ रही है।मैने दक्षिण की फिल्मों में भी काम किया है।उत्तराखँड के कलाकारों को क्या करना चाहिए मुँबयी जाने के लिए क्या करना चाहिए के जवाब में उन्होंने कहा आज तकनीकि क्षेत्र और सँस्थान बहुत मजबूत हो गये हैं नयी पीढी। बहुत एडवाँश है उनको सब मालूम है कब क्या करना है।लेकिन उनको ठगों से सावधान रहने की जरूरत है मुँबयी में ये लोग भी काफी सक्रिय हैं,आज चँपावत,बागेश्वर ,तक शूटिँग स्थल बन चुके हैं ये सब विकास से ही सँभव है,आज देश के प्रधानमँत्री मोदी जी का लगाव तक उत्तराखँड से है,ये सब सवर्णिम दौर है।टैलीविजन के सीरियल आफिस आफिस में पाँडे जी का अभिनय आज भी सब लोगों के दिल में है।में भी हमेशा अपने भविष्य को लेकर चिन्तित रहता था,पता नी भोल क्या होल लेकिन ये सब कुछ होता चला गया और उत्तराखँड तो मेरा घर है यहाँ का अपनापन और अपनत्व हमेसा दिल में रहता है,इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा ने कहा पाँडे जी पहले पत्रकारिता में उत्तर उजाला से जुडे़ रहे यह हम सबके लिए गौरव की बात है,पाँडे जी का लगाव जो उत्तराखँड से है यह बहुत अच्छी बात है।इस अवसर पर मंच पर कोषाध्यक्ष मनीष भट्ट,और प्रभारी महामँत्री मीना नेगी रहे,वहीं सभागार में प्रेस क्लब के सभी गणमान्य सदस्यगण मौजूद रहे।
prabhatchingari
I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward .
For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
