Prabhat Chingari
उत्तराखंड

चकराता के पास खाई में गिरा व्यक्ति, SDRF ने किया रेस्क्यू।

देहरादून,थाना चकराता द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि मंगरोली बैंड के पास एक व्यक्ति खाई में गिरा हुआ है जिसके रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना प्राप्त होते ही अपर उप निरीक्षक मनीष चौहान के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा मौके पर सड़क किनारे उक्त व्यक्ति की बाइक मिलने के पश्चात आसपास के क्षेत्रों में गहन सर्च करते हुए मुख्य मार्ग से लगभग 500 मीटर नीचे उक्त व्यक्ति को घायलावस्था में ढूंढ लिया गया। रेस्क्यू टीम द्वारा बिना समय गंवाए तत्काल उक्त घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार किया व स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर अग्रिम उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया गया।

उक्त व्यक्ति द्वारा बताया गया कि देर रात्रि घर लौटते समय वह लघुशंका हेतु सड़क किनारे रुका था जिस दौरान पैर फिसलने के कारण अनियंत्रित होकर वह नीचे गिरकर चोटिल हो गया था तथा अचेत होने के कारण रात भर वही पड़ा रहा।

घायल का विवरण:-* विपिन डोभाल पुत्र स्व0 श्री टीकाराम डोभाल, उम्र- 36 वर्ष, निवासी–कुन्ना, मयूटा, हाल निवासी- चकराता, पुरोड़ी।

Related posts

आरएसएस संबंधित शासनादेश आत्मघाती -गरिमा मेहरा दसौनी

prabhatchingari

दून पुलिस ने महिला सुरक्षा के प्रति संवेदनशील, शहर से देहात तक नियुक्त की 20 महिला चीता मोबाईल……

prabhatchingari

बिना फिजूलखर्ची के रचाया ब्याह, चर्चाओं में उत्तराखण्ड की ये शादी

cradmin

सरकारी विद्यालयों में गूंजेगी ढोल-दमाऊ और मशकबीन की धुनः डॉ. धन सिंह रावत

prabhatchingari

देहरादून पुलिस के हत्थे चढ़ा ठक-ठक गैंग का शातिर सदस्य

cradmin

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, पोस्टर पर कालिख पोतने को लेकर भिड़ी महिलाएं

prabhatchingari

Leave a Comment